शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 मई को छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26 वीं बैठक में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय  गृह एवं सहकारिता मंत्री और मध्य क्षेत्रीय परिषद के अध्यक्ष  अमित शाह बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में मध्यप्रदेश सहित उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ राज्य हिस्सा लेंगे, जो परिषद में शामिल हैं। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार इस बैठक की मेज़बानी कर रही है। 

READ MORE: शौचालय के बदले कमीशन: साढ़े 3 करोड़ के टेंडर, सर्टिफिकेट पर साइन के लिए DPC ने मांगे 17 लाख, पहली किश्त लेते लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्यों के मध्य तथा राज्यों के बीच आपसी मामलों पर विचार-विमर्श कर  उनके सौहार्दपूर्ण निपटारा करना है। बैठक में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे।

READ MORE: MP Morning News: छत्तीसगढ़ दौरे पर CM डॉ मोहन यादव, मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में होंगे शामिल, स्वच्छ सर्वेक्षण करने दो दिन में भोपाल आ सकती है टीम, राजधानी के 25 इलाको में आज रहेगी 4 से 5 घंटे तक बिजली कटौती   

मध्यक्षेत्रीय परिषद की बैठक मंगलवार 19 मई, 2026  11 बजे से बस्तर, छत्तीसगढ़ में होगी। बैठक में परिषद के सदस्य राज्यों के मुख्य सचिव, नीति आयोग के प्रतिनिधि, अंतर्राज्यीय परिषद के सदस्यगण और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। परिषद की पिछली बैठक गत वर्ष जून माह में वाराणसी में हुई थी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m