भोपाल/ रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मंगलवार को बस्तर (छत्तीसगढ़) में मध्य क्षेत्रीय परिषद् की 26वीं बैठक आरंभ हुई। बैठक में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मेजबान राज्य छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित इन राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभागिता की।

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार इस बैठक की मेजबानी कर रही है। मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्यों के मध्य तथा राज्यों के बीच आपसी मामलों पर विचार-विमर्श कर उनके सौहार्दपूर्ण निपटारा करना है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m