29 April History : 29 अप्रैल की तारीख कई ऐसी घटनाएं हुईं, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हुई. आज ही दिन देश की ऐतिहासिक इमारत लाल किले की नींव रखी गई थी. भारतीय अभिनेता इरफान खान का निधन हुआ था. आइए जानते हैं इसके अलावा और क्या-क्या घटनाएं हुई.
29 अप्रैल के इतिहास में महत्वपूर्ण घटनाएं (29 April History)
1661: चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया.
1639: दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गई.
1813: अमेरिका में जेएफ हम्मेल ने रबर का पेटेंट कराया.
1848: सुप्रसिद्ध चित्रकार राजा रवि वर्मा का जन्म.
1930: ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेलिफोन सेवा की शुरुआत.
1939: नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया.
1954: प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और चीन के झाउ एनलाई ने शांतिपूर्ण सहअस्तित्व के पांच सिद्धांतों पर हस्ताक्षर किए.
1978: अफगानिस्तान के विद्रोही गुट ने सत्ता हासिल की. काबुल रेडियो पर घोषणा की गई कि उपराष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और वायुसेनाध्यक्ष लड़ाई में मारे गए हैं.
1991: बंगलादेश के चटगांव में आए चक्रवाती तूफान में एक लाख 38 हजार लोग मारे गए और दस लाख लोग बेघर हो गए.
1993: पहली बार बकिंघम पैलेस को आम जनता के लिए खोला गया और जिसे देखने के लिए आठ पाउंड का टिकट लगा.
1999ः नयी दिल्ली में बारटेंडर जेसिका लाल की मनु शर्मा ने एक बार में गोली मारकर हत्या कर दी थी.
2005: सीरिया ने लेबनान से अपनी सेना को वापस बुलाया.
2006: पाकिस्तान ने हत्फ-6 का परीक्षण किया.
2008ः भारत और ईरान के बीच 7 बिलियन डॉलर की गैस पाइपलाइन का मुद्दा एजेंडे में टॉप पर था, जब अमेरिका की प्रोजेक्ट पर आपत्तियों के बावजूद इरान के प्रेसिडेंट भारत आए थे.
2010ः भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों ने डिप्लोमैट्स के बीच शांति वार्ता पर बातचीत शुरू करने पर सहमति दी. 2008 के मुंबई हमले के बाद बढ़े तनाव को शांत करने की कोशिश पहली बार दोनों देशों के नेताओं ने की.
2011: लंदन के ऐतिहासिक चर्च वेस्टमिंस्टर एबे में ब्रिटिश राजकुमार विलियम और केट मिड्लटन का विवाह हुआ.
2020: बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का निधन हुआ.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

