भोपाल। राजधानी के लालघाटी स्थित सुंदरवन गार्डन में कल से दो दिवसीय पारिवारिक सिंधी मेले का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित यह प्रतिष्ठित उत्सव इस वर्ष अपने 29वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। समाज के इस गौरवशाली आयोजन में लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) डिजिटल पार्टनर के रूप में और न्यूज 24 मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पार्टनर के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

नारी शक्ति वंदन पर विशेष फोकस
समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी और महासचिव नरेश तलरेजा ने बताया कि इस वर्ष मेले की थीम ‘नारी शक्ति वंदन’ पर आधारित है। मेले के दौरान हर प्रमुख जिम्मेदारी और व्यवस्थाओं में महिलाओं का नेतृत्व दिखाई देगा। समिति का मानना है कि महिलाएं आज राष्ट्र निर्माण के हर क्षेत्र में सक्रिय हैं, और इसी विचारधारा को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजन का प्रथम दिन उन्हें समर्पित किया गया है।

धार्मिक परंपरा और सांस्कृतिक संध्या
मेले का विधिवत आगाज़ भगवान झूलेलाल जी के बहराणा साहिब की पवित्र ज्योत प्रज्वलित कर किया जाएगा। इसके उपरांत सिंधी लोक नृत्य ‘छेज’ की शानदार प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम में चार चाँद लगाने के लिए मुंबई के सुप्रसिद्ध कलाकार रॉकस्टार नील और करण खेमानी अपनी पूरी टीम के साथ संगीत की जादुई शाम सजाएंगे।

मनोरंजन, व्यंजन और पुरस्कारों की बौछार
मेले में बच्चों के लिए आकर्षक झूले, सिंधी फन क्विज और गेम्स आयोजित किए गए हैं। आगंतुक पारंपरिक और स्वादिष्ट सिंधी व्यंजनों के स्टॉल्स का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके साथ ही, रंगारंग आतिशबाजी और विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों से भी नवाजा जाएगा। यह दो दिवसीय मेला सिंधी संस्कृति और समुदाय की एकजुटता का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

