अवैध तरीके से अमेरिका जाने की कोशिश में गुजरात के एक ही परिवार के तीन इथियोपिया में फंस गए हैं. लापता लोगों के परिजनों ने दावा किया कि तीनों का इथियोपिया में अपहरण कर लिया गया और अपहरणकर्ताओं ने उनकी रिहाई के लिए एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है. तीनों 20 सितंबर को गुजरात से निकले थे और चार दिन बाद जब परिवार का उनसे संपर्क टूट गया तो पुलिस से संपर्क किया गया.

अमेरिका जा रहे गुजरात के तीन लोगों को इथियोपिया में किडनैप कर लिया गया. परिजनों ने बताया कि रुत्विक जंसारी, ममता चावड़ा और मूयरी तीनों कुछ एजेंटों के माध्यम से 20 सितंबर को अमेरिका जाने के लिए रवाना हुए थे.

गुजरात के तीन लोग अवैध रास्ते से अमेरिका जाने के लिए रवाना होने के बाद इथियोपिया में लापता हो गए. किडनैपरों ने उनकी रिहाई के लिए एक करोड़ रुपए देने की मांग की है. तीनों के परिवार वालों ने फिरौती की रकम दे दी है, लेकिन इसके बाद भी तीनों से परिवार का संपर्क नहीं हो पा रहा है.

तीनों गुजरात से राजस्थान, जयपुर और अबू धाबी होते हुए इथियोपिया पहुंचे थे. उसका दावा है कि अपहरण के बाद 60 लाख रुपये दिए जा चुके हैं, लेकिन अब भी 1 करोड़ रुपये की मांग की जा रही है.

तीनों एजेंट के माध्यम से अमेरिका जा रहे थे. उनकी पहचान मेहसाणा के वडसमा गांव निवासी रुत्विक जंसारी, मेहसाणा की मूल निवासी और वर्तमान में अहमदाबाद में रह रही ममता चावड़ा तथा गांधीनगर निवासी मयूरी के रूप में हुई है.

पुलिस के मुताबिक, परिवार ने बताया कि तीनों ने अचानक जवाब देना बंद कर दिया था. इसके बाद एक शख्स ने परिवार से संपर्क किया और फिरौती की मांग की. गोजरिया के किरीटभाई चौहान की बेटी को बार-बार अमेरिकी वीजा नहीं मिल पा रहा था. इसके बाद परिवार ने एक एजेंट से संपर्क किया.

उनके परिवार इस मामले में सरकार से दखल देने की मांग कर रहे हैं. हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि हमारे तीनों बच्चों को सुरक्षित वापस लाया जाए. ममता के पिता कीरितभाई चौहान ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि परिवार ने तीनों को अमेरिका भेजने के लिए एक एजेंट को प्रति व्यक्ति लगभग 70 लाख रुपए दिए थे.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m