पुणे के पिंपरी चिंचवड़ के मोशी इलाके में भारी बारिश के बीच में एक बिल्डिंग गिर गई है. बिल्डिंग में चौदह से पंद्रह लोगों के फंसे होने की आशंका है. बिल्डिंग मोशी कचरा डिपो के पास है. सूचना मिलते ही दमकल, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया. फिलहाल इमारत गिरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
पुणे के पिंपरी-चिंचवड क्षेत्र के मोशी इलाके में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया. मोशी स्थित कचरा डिपो के पास एक इमारत अचानक भरभराकर ढह गई.
महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में वेस्ट-टू-एनर्जी प्रोजेक्ट की तीन मंजिला इमारत ढह गई. हादसे के बाद 15 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कचरे का ढेर अस्थिर हो गया और अचानक इमारत पर आ गिरा. इसके दबाव से तीन मंजिला भवन पूरी तरह ढह गया. जिससे 15 से अधिक लोग मलबे में दब गए. NDRF, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं.
पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम (PCMC) के आयुक्त विजय सूर्यवंशी के अनुसार यह प्रशासनिक इमारत पुराने कचरे के पहाड़ जैसे ढेर के बिल्कुल पास बनाई गई थी. जिस इमारत में हादसा हुआ वह एक निजी कंपनी का प्रशासनिक कार्यालय था. कंपनी कचरे के प्रोसेसिंग और निपटान का काम कर रही थी.
स्थानीय लोगों के मुताबिक कंपनी जब काम कर रही थी तो उस समय करीब 15 से अधिक लोग बिल्डिंग में नगर निगम की ओर से काम कर रहे थे. लगातार हो रही भारी बारिश के कारण तीन मंजिला भवन पूरी तरह ढह गया.
इस बीच मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम संबंधी सभी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

