अजय शास्त्री, बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में बीती रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन दरोगा और एक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र स्थित NH 31 के पास की है, जहां कार और ट्रक के बीच हुए भयानक टक्कर के बाद यह हादसा हुआ। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही बेगूसराय एसपी मनीष कुमार एवं सदर डीएसपी आनंद पांडेय सहित भारी संख्या में पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए।

ट्रक में पीछे से जा घुसी अनियंत्रित कार

मृतकों की पहचान साजन पासवान रतवारा थाना प्रभारी, नीरज कुमार बेलारी थाना प्रभारी, ज्ञानेंद्र अमरेंद्र आरर थाना प्रभारी एवं ज्योतिष कुमार प्राइवेट कार चालक के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि पटना से एकदिवसीय प्रशिक्षण लेकर एक ही गाड़ी पर सवार होकर मधेपुरा जिला लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गया और ट्रक से पीछे से टकरा गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि दो थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमर एवं नीरज कुमार और ड्राइवर नीरज कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस महकमे में मची खलबली

जबकि एक थाना प्रभारी साजन पासवान को स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में उसे जगह से उठाकर आनन फानन में सदर अस्पताल बेगूसराय लाया जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर के बाद मौत हो गई। इस तीन पुलिस अधिकारी समेत चार कि मौत की खबर लगते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। हालांकि इस घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गए।

हादसा कैसे हुआ? छानबीन जारी

वही इस घटना के संबंध में बेगूसराय पुलिस अधीक्षक मनीष ने बताया कि देर रात ये एक्सीडेंट हुआ है। इसमें चार लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जिसमें तीन पुलिस ऑफीसर्स मधेपुरा पुलिस के सर्विंग एसएचओ और एक जो ड्राइवर जो गाड़ी से लौटते एक्सीडेंट हुआ है, ट्रक से साहेबपुरकमाल के हाईवे पर उसका इन्वेस्टिगेशन जारी है। यहां पर पोस्टमार्टम हम लोगों ने कराया है और सारी जो वैधानिक प्रक्रिया है, जो प्रोटोकॉल है उसका फॉलो किया है।

उन्होंने बताया कि गाड़ी पटना से मधेपुरा की तरफ जा रही थी। जिसमें तीन थानानेदार सवार थे, जो मधेपुरा के अलग-अलग थाने में कार्यरत थे। रात 12:30 बजे की घटना है ट्रक के साथ एक्सीडेंट हुआ है। यह हादसा कैसे हुआ? इसकी जांच अभी चल रही है।

ये भी पढ़ें- Bihar Today Weather: बिहार में ठनका गिरने से 10 लोगों की मौत, 26 जिलों में आज के लिए अलर्ट जारी