3 Women Murder In Bengaluru: आईटी सिटी बेंगलुरु में 48 घंटे में 3 महिलाओं का मर्डर कर दिया गया है। कहीं होमगार्ड पत्नी को चाकुओं से गोद डाला तो कहीं सिक्किम की महिला का चाकू से गला रेता तो कहीं और लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर मार डाला। इन हत्याओं ने बेंगलुरु दहल उठा। तीनों ही हत्याओं में आरोपी अपना ही निकला। फिलहाल बेंगलुरु पुलिस (Bengaluru Police) ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पहला मामला बेंगलुरु के मल्लेश्वरम इलाके का है। यहां एक 27 वर्षीय युवक ने अपनी 20 साल की लिव-इन पार्टनर की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान अनुषा (20) और आरोपी की पहचान शरत (27) के रूप में हुई है।

दोनों हासन जिले के सकलेशपुर के रहने वाले थे। इंस्टाग्राम पर दोस्ती होने के बाद दोनों करीब आए और पिछले छह महीने से मल्लेश्वरम में एक साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। आरोपी शरत शहर में पानी का टैंकर चलाने का काम करता था। शनिवार रात को दोनों के बीच किसी निजी मुद्दे को लेकर तीखी बहस हुई। यह बहस इतनी बढ़ी कि गुस्से में आकर शरत ने अनुषा का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दूसरी वारदातः मां और बेटी के सामने होमगार्ड पत्नी को चाकुओं से गोदा

दूसरी वारदात बेंगलुरु के उदयनगर की है। 34 वर्षीय महिला होमगार्ड की उसके पति ने उसकी मासूम बेटी और बूढ़ी मां के सामने ही चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान मंजुला के रूप में हुई, जो महादेवपुरा पुलिस थाने में होमगार्ड के रूप में तैनात थीं। महिला का पति प्रदीप कुमार (38) एक ऑटो-रिक्शा चालक है। पति से लगातार होने वाले झगड़ों से तंग आकर मंजुला पिछले एक महीने से अपने दो बच्चों के साथ उदयनगर स्थित अपने मायके में रह रही थी। आरोपी प्रदीप कुमार सुलह करने और पत्नी-बच्चों को वापस घर ले जाने के बहाने ससुराल आया था। जब मंजुला ने उसके साथ वापस लौटने से साफ इनकार कर दिया, तो प्रदीप ने तैश में आकर अपनी सास और बेटी के सामने ही मंजुला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

तीसरा मामलाः सिक्किम की महिला का किचन के चाकू से रेता गला

तीसरा मामला बेंगलुरु के डोड्डाकन्नाहल्ली इलाके का है। यहां दो दिन पहले सिक्किम की रहने वाली 22 साल की युवती अति हंगमा सुब्बा की उसके बॉयफ्रेंड ने बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका एक नामी सैलून में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी। आरोपी पूर्बा लेपचा दार्जिलिंग का रहने वाला है और यहां एक होटल में वेटर था। दोनों रिलेशनशिप में थे और करीब एक महीने पहले ही काम के सिलसिले में बेंगलुरु आए थे। पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोपी पूर्बा को शक था कि अति हंगमा सुब्बा का किसी और व्यक्ति के साथ संबंध है। बहस इतनी बढ़ी कि पूर्बा ने आपा खो दिया और किचन से चाकू लाकर अति का गला रेत दिया, जिससे तड़प-तड़पकर उसकी मौत हो गई।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m