US Gave 4 major blow To Israel in 48 hours: यूएस-ईरान शांति समझौता (US-Iran peace deal) मानने से इनकार करने वाले इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बुरे दिन शुरू (Benjamin Netanyahu Bad days begin) हो गए हैं। अमेरिका ने 48 घंटे में इजराइल को 4 बड़े झटके दिए हैं। वहीं अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) भी खुलकर इजराइल और बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ हो गए हैं। ट्रंप इजराइल को एक कमजोर राष्ट्र बता रहे हैं।
दरअसल पहले अमेरिका ने ईरान समझौते से इजराइल को बाहर किया। उसके बाद शांति समझौते के शर्तों की कोई जानकारी इजराइल को नहीं दी। इजराइल के रक्षा मंत्री को अमेरिका ने वीजा देने से इनकार कर दिया। साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप इजराइल को एक कमजोर राष्ट्र बताने लगे हैं।
16 जून को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुलेआम कह दिया कि अगर मैं नहीं होता, तो इजराइल बर्बाद हो जाता। ट्रंप ने इजराइल को सीरिया से भी कमजोर राष्ट्र बताया। ट्रंप के मुताबिक हिजबुल्लाह के खिलाफ इजराइल से बेहतर सीरिया लड़ सकता है। नेतन्याहू के लिए ट्रंप का यह बयान इसलिए भी अहम है क्योंकि अक्टूबर 2026 में इजराइल में प्रधानमंत्री का चुनाव प्रस्तावित है। अब तक नेतन्याहू अमेरिका के भरोसे इस चुनाव में जीत की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन अब वे पूरी तरह से साइडलाइन हो गए हैं।
अमेरिका ने नेतन्याहू को अकेला क्यों छोड़ा
ईरान युद्ध की शुरुआत में इजराइल और अमेरिका साथ थे। हालांकि शांति समझौते के दौरान अमेरिका ने उसे अकेला छोड़ दिया। दरअसल, इजराइल ईरान से कोई समझौता नहीं चाहता। दूसरी तरफ, खाड़ी के कई देश ईरान से समझौते के पक्ष में थे। इनमें सऊदी अरब, यूएई, कतर और कुवैत प्रमुख रूप से शामिल है। नाटो देश तुर्की ने भी समझौते का रास्ता अपनाने की बात कही थी। इतना ही नहीं, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप को यह भरोसा दिलाया था कि जंग शुरू होते ही ईरान में तख्तापलट हो जाएगा। हालांकि इसके उल्ट ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।
इजराइल को बैक टू बैक 4 बड़े झटके लगे
1. ईरान डील में अमेरिका ने इजराइल की शर्तों को शामिल नहीं किया। इजराइल चाहता था कि ईरान समझौते में लंबी दूरी की मिसाइलों के निर्माण के मुद्दे को भी शामिल किया जाए। इसके अलावा इजराइल की कोशिश खाड़ी देशों को अब्राहम समझौते में शामिल कराने की भी थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
2. इजराइल ने अमेरिका से डील को लेकर जिस एमओयू पर साइन होने हैं, उसकी एक कॉपी मांगी थी। अमेरिका ने इजराइल को देने से इनकार कर दिया है।
3. अमेरिकी मीडिया के मुताबिक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलना चाहते हैं। हालांकि व्हाइट हाउस ने अभी उन्हें मिलने का वक्त नहीं दिया है।
4. इजराइल के रक्षा मंत्री बेन ग्वीर को अमेरिका ने वीजा देने से इनकार कर दिया है। ग्वीर अमेरिका के मियामी जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें आसानी से स्पेशल वीजा नहीं दिया गया। इसे इजराइल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

