Giorgia Meloni-Zelenskyy Kiss Viral Video: ईटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को किस करने का वीडियो सोशल मीडिय़ा पर वायरल हुआ है। G7 समिट के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने जॉर्जिया मेलोनी को किस किया। समिट में मिलने के दौरान कई गेस्ट के सामने जेलेंस्की ने मेलोनी के गाल को किस किया। साथ ही उनके होठों को भी चुमने की कोशिश की। इस दौरान ईटली पीएम काफी असहज दिखीं।

जॉर्जिया मेलोनी को किस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड हो रहा है। वहीं महिला राष्ट्रध्यक्ष के साथ इस तरह के अभिवादन और मेलोनी के रिएक्शन को लेकर बहस छिड़ गई है।

बता दें कि  फ्रांस के एवियन शहर में G7 समिट 16 जून से शुरू हुआ। समिट में विश्व के आर्थिक महाशक्तिशाली देशों के राष्ट्रध्यक्ष शामिल हुए हैं। समिट में पीएम मोदी भी शामिल हुए हैं। इस दौरान दुनिया की सात सबसे विकसित अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं ने एक मंच पर मुलाकात की। सम्मेलन में शामिल नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का अभिवादन सुर्खियों और विवादों में आ गया है। जेलेंस्की औरमेलोनी की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अभिवादन के दौरान जेलेंस्की ने मेलोनी के होठों को किस करने की कोशिश की। इससे वह कुछ पल के लिए असहज नजर आईं। हालांकि, इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वीडियो पर प्रतिक्रियाएं

G7 में जेलेंस्की और मेलोनी के वीडियो का रिएक्शन वायरल हो रहा है। मेलोनी इस क्लिप में थोड़ी चौंकी हुई और असहज दिखाई दे रही हैं। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा था कि यह हाल के वर्षों में दो वैश्विक नेताओं के बीच सबसे असहज मुलाकातों में से एक लगती है।

पहले भी मेलोनी के साथ ऐसा हो चुका है

यह पहली बार नहीं है, जब जॉर्जिया मेलोनी की किसी अंतरराष्ट्रीय मुलाकात का वीडियो चर्चा में आया हो। इससे पहले पेरिस के एलिसी पैलेस में आयोजित एक बड़े कूटनीतिक सम्मेलन के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और मेलोनी की मुलाकात भी सुर्खियों में रही थी। इस दौरान मैक्रों ने मेलोनी का स्वागत गले मिलकर और पारंपरिक ‘चीक-टू-चीक किस’ के साथ किया था। उस समय का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

जॉर्जिया मेलोनी बोलीं- 1 महीने से सिगरेट नहीं पी

G-7 समिट (G7 Summit) के दौरान जॉर्जिया मेलोनी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में जॉर्जिया मेलोनी अपने सिगरेट छोड़ने की बात कहती हुई दिख रहीं हैं। जॉर्जिया मेलोनी का नेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत माइक्रोफोन में रिकॉर्ड हो गई। G-7 समिट के दौरान नौपचारिक बातचीत के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की सिगरेट छोड़ देने वाली बात कही। मेलोनी ने नेताओं से बातचीत में कहा कि आज उन्होंने 3 कप कॉफी पी है।
यह सुनकर यूरोपीय यूनियन की चीफ उर्सला वॉन डेर लेयेन ने चौंकते हुए पूछा- क्या आज सुबह, उठने के लिए? इस पर जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्त्ज ने मजाक में कहा- और सिगरेट कितनी पी?मेलोनी ने इससे इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने एक महीने से सिगरेट नहीं पी है। यह सुनते ही कनाडा, ब्रिटेन, जापान और यूरोपीय संघ के नेताओं ने उन्हें बधाई दी। इसके बाद मेलोनी ने खुशी में दोनों हाथ उठा दिए।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m