शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहकारी समिति में 41 लाख के गबन करने के 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने गबन की राशि 35 लाख रुपए जमीन में दबाकर लोहे की पेटी में रखे थे। आरोपियों की निशानदेही पर 33 लाख 46 हजार 430 नगद बरामद कर लिया है। पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपी की तलाश में जुटी है।
सहकारी समिति के प्रशासक ने दर्ज कराई थी शिकायत
दरअसल मामला ईटखेड़ी थाना इलाके का है। वारदात 2 अप्रैल की है। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति रायपुर के प्रशासक रामचरण सिलावट ने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। 26 और 27 मार्च को किसानों से 41 लाख 94 हजार रुपए की ऋण वसूली हुई थी।
अजब गजब कारनामाः जेल में बंद रेप के आरोपी को जमानत दिलाने कोर्ट पहुंची पुलिस, हाईकोर्ट ने SP को
100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले
वारदात का खुलासा करने के लिए विशेष टीम बनाई थी। पुलिस की विशेष टीम ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी (CCTV) फुटेज चेक किए थे। चारों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, पुलिस ने चारों को रिमांड पर लिया है। नरेश नागर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है।

