शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देहात बैरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम लालरिया में दोपहर 12 बजे 4 साल की मासूम की मौत हो गई। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। घटना का वीडियो इतना दर्दनाक है कि देखने वाले के रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
दरअसल, सोहल खान की दो मासूम बेटियां दुकान पर चॉकलेट लेने गई थीं। बड़ी बहन ने सड़क पार कर ली। चॉकलेट नहीं मिलने के कारण छोटी बहन रूठ कर रोड किनारे पर बैठ गई। इसी दौरान वहां खड़ी स्कॉर्पियो को ड्राइवर चला दी और मासूम को रौंद दिया। घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया।
ग्रामीणों ने आरोपी चालक को पकड़ने की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक स्कॉर्पियो चालक घटना के बाद फरार हो गया। CCTV फुटेज के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


