कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश समेत पूरे देश में हुए करीब 10 हजार करोड़ के फ्रॉड की जांच का जिम्मा जबलपुर CID को सौंपा गया है। वहीं एमपी में 492 करोड़ की ठगी हुई है। इस मामले में अब तक प्रदेश के 12 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है जिसमें से 9 लोग टीकमगढ़ जिले के हैं।
दरअसल, आरोपियों ने दिल्ली, उत्तराखंड, असम बिहार, समेत 17 राज्यों में अलग-अलग नाम से कंपनियां बनाकर अलग-अलग जिलों में समिति का रजिस्ट्रेशन किया। इन सोसाइटी के माध्यम से अरबों रुपए निवेश कराए गए और ठगी को अंजाम दिया गया। प्रदेश में हुए 492 करोड़ की ठगी की जांच के लिए जबलपुर सीआईडी को नोडल एजेंसी बनाया गया है।
इस नेटवर्क ने देशभर में अब तक 10 हजार करोड़ से ज्यादा के फ्रॉड को अंजाम दिया है। वहीं सिर्फ मध्य प्रदेश के 2 लाख निवेशकों से धोखाधड़ी हुई है। CID की टीम अलग-अलग राज्यों में जाकर जांच करेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


