अजयारविंद नामदेव, शहडोल। शहडोल जिले कीअमलाई पुलिस ने गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए पांच शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लग्जरी स्कॉर्पियो वाहन में नंबर प्लेट बदल-बदलकर गांजा तस्करी करते थे और पुलिस को गुमराह करने के लिए गाड़ी में संगठन पदाधिकारी की नेम प्लेट लगाकर रौब झाड़ते थे, ताकि उनके वाहन को कोई रोकने की हिम्मत न कर सके। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गांजा, हथियार, कारतूस, लग्जरी वाहन और महंगे मोबाइल सहित करीब 35 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया है।
READ MORE: साहब! क्या प्रोटोकॉल सिर्फ आम जनता के लिए है? कश्मीर की वादियों में सांसदों की ‘लाइफ जैकेट फ्री’ बोटिंग पर मचा बवाल, कांग्रेस ने पूछा- क्या VIP की सुरक्षा अलग है?
जानकारी के मुताबिक अमलाई पुलिस को सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ के पेंड्रा से अनूपपुर होते हुए शहडोल की ओर गांजे की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बटुरा तिराहे के पास घेराबंदी कर संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोका। तलाशी के दौरान पुलिस को वाहन से 1.567 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। वहीं आरोपियों कपिल सोनी और प्रणव शर्मा के पास से दो अवैध देशी कट्टे और दो जिंदा 8 एमएम कारतूस भी मिले।
READ MORE: स्लिम युवक की पिटाई के दौरान इस्लाम को लेकर विवादित टिप्पणी, देर रात सड़क पर उतरा समाज, अल्लाह हू अकबर के लगाए नारे
पुलिस ने कार्रवाई में स्कॉर्पियो वाहन, तीन अलग-अलग नंबर प्लेट, पांच महंगे एंड्रायड और आईफोन मोबाइल भी जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में उदयभान उर्फ दादू जायसवाल निवासी सिरौंजा, आशीष गुप्ता निवासी उमनिया, कपिल सोनी निवासी सकोला, मोहम्मद युसूफ निवासी सरबहरा जिला जीपीएम छत्तीसगढ़ और प्रणव शर्मा उर्फ श्यामू निवासी बुढ़ार शामिल हैं। अमलाई पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 और आर्म्स एक्ट की धारा 25-27 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब इस गिरोह के नेटवर्क और सप्लाई चैन की पड़ताल में जुटी हुई है।

