शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल में मुस्लिम युवक की पिटाई के दौरान इस्लाम को लेकर विवादित टिप्पणी करने पर बवाल मच गया। देर रात बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज सड़क पर उतर गया जिससे तनाव बढ़ गया। ओल्ड सिटी में मुस्लिम समाज ने विरोध जताते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और नामजद FIR की मांग की। इस दौरान उन्होंने अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए।

ये भी पढ़ें: लिव इन पार्टनर के साथ होटल में पकड़ाई हिंदू युवती, बजरंग दल ने युवक को अर्धनग्न कर घसीटा, मुंह पर पोता गोबर

विधायक आरिफ मसूद और आतिफ अकील की समझाइश पर लौटे

गुस्साई भीड़ को विधायक आरिफ मसूद और विधायक आतिफ अकील ने समझाया जिसके बाद प्रदर्शनकारी वापस लौट गए। बता दें कि कल दिन में भी पुलिस कमिश्नर ऑफिस का घेराव किया गया था। 

होटल में मुस्लिम युवक के साथ पकड़ाई थी हिंदू युवती

गौरतलब है कि गोविंदपुर थाना क्षेत्र में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक मुस्लिम युवक और एक हिंदू युवती को होटल से पकड़ा था। कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम युवक के साथ मारपीट कर गोबर  खिला दिया था। मारपीट के दौरान इस्लाम को लेकर विवादित टिप्पणी की गई थी। 

ये भी पढ़ें: मुस्लिम युवक से पिटाई मामले ने पकड़ा तूल: समाज ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस का किया घेराव, हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज

अल्लाह को लेकर विवादित टिप्पणी का आरोप

बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान अल्लाह को लेकर विवादित टिप्पणी की गई थी। वहीं हिन्दू संगठन ने लव जिहाद का आरोप लगाया था। इस मामले में मुस्लिम युवक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। लड़की ने पुलिस को बताया था कि वह लड़के को 5 साल से जानती है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m