शब्बीर अहमद/शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुस्लिम युवक से पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मारपीट के दौरान अल्लाह को लेकर आपत्तिजनक शब्द बोलने का आरोप है। इसे लेकर मुस्लिम समाज ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस का घेराव किया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के गौतम नगर में एक होटल से हिन्दू संगठन ने एक मुस्लिम युवक और हिन्दू लड़की पकड़ा था। मुस्लिम युवक के साथ हिन्दू संगठन ने मारपीट की थी। कथित लव जिहाद का आरोप लगाते हुए उसे न सिर्फ अर्धनग्न कर पीटा, बल्कि उसके मुंह पर गोबर भी लगाया था।

ये भी पढ़ें: लिव इन पार्टनर के साथ होटल में पकड़ाई हिंदू युवती, बजरंग दल ने युवक को अर्धनग्न कर घसीटा, मुंह पर पोता गोबर

अल्लाह को लेकर विवादित टिप्पणी का आरोप

बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान अल्लाह को लेकर विवादित टिप्पणी की गई थी। वहीं हिन्दू संगठन ने लव जिहाद का आरोप लगाया था। इस मामले में मुस्लिम युवक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। लड़की ने पुलिस को बताया था कि वह लड़के को 5 साल से जानती है।

पिटाई मामले में FIR दर्ज

विवादित टिप्पणी को लेकर मुस्लिम संगठन ने थाने में शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने का केस दर्ज हुआ है।

ये भी पढ़ें: गाड़ी हटाने की बात पर विवाद: TI की गाड़ी से उतरकर युवकों ने किया हमला, परिजनों ने थाने के सामने किया हंगामा

मुस्लिम संगठनों का प्रदर्शन

मुस्लिम समाज ने मंगलवार को पुलिस कमिश्नर ऑफिस का घेराव किया। सड़क पर उतरकर चक्काजाम किया और आरोपियों की नामजद गिरफ्तारी की मांग की। गिरफ्तारी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। मुस्लिम संगठन ने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। 7 से ज्यादा थाना प्रभारी और ACP ने मोर्चा संभाला। पुलिस अलर्ट मोड पर हैं।

संत अनिलानंद महाराज ने कही ये बात

वहीं इस मामले में अखिल भारतीय संत समाज के कार्यकारी अध्यक्ष अनिलानंद महाराज का बयान भी सामने आया हैं। महाराज ने कहा कि जिन्होंने यकृत किया उन पर FIR हुई। मुस्लिम समाज सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ रहा है। मामले को लेकर शहर काजी से भी आग्रह किया जा चुका है। लव जिहाद निजी कॉलेज मामला, 6 साल के बच्चे के साथ लव जिहाद का मामला, मछली मामले में लव जिहाद की शिकार हिंदू पीड़िताओं को लेकर आग्रह किया था। मुस्लिम समाज शहर की आबो हवा खराब कर रहा है। यदि मुस्लिम समाज ने इस घटना पर संज्ञान लिया तो पिछली घटनाओं पर चुप्पी क्यों साधी ? अनिलानंद महाराज ने आगे कहा कि हिंदू समाज भी जवाब देने के लिए तैयार है।

संत अनिलानंद महाराज

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m