रायपुर. पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के परिणाम आज जारी होने वाले हैं. पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में अबतक चुनाव के रुझान में भाजपा मजबूत नजर आ रही है. वोटों की गिनती के बीच छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के बयान सामने आए हैं.
अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा : उपमुख्यमंत्री साव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 राज्यों के चुनावब परिणाम के रुझानों को लेकर कहा कि 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव परिणाम पर देश की नजर है. बंगाल में जनता ने स्पष्ट किया कि अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा. बंगाल की जनता ने खेला किया और TMC को बाय बाय किया.
असम विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हथकंडों के बावजूद असम में भी बीजेपी की सरकार बन रही है. पुडुचेरी में सरकार बीजेपी की बनेगी. सनातन को अपमानित करने वालों को तमिलनाडु की जनता ने सबक सिखाया है.
मंत्री चौधरी ने कांग्रेस को बताया डूबती नाव
पांच राज्यों के चुनाव परिणाम को लेकर वित्त मंत्री चौधरी ने कांग्रेस को डूबती नाव बताया और दावा किया कि कांग्रेस कमजोर हो चुकी है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए हर जगह के परिणाम सुखद है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी मजबूत है. जहां बीजेपी की सरकार, वहां बेहतर काम हुआ है.

असम में हैट्रिक जीत का दावा करते हुए वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि साल 2011 में 5 सीट से अब मजबूत स्थिति है. कांग्रेस के साथ रहने वालों का सफाया होने वाला है. केरल में स्थिति बेहतर है. बीजेपी ही देश को आगे बढ़ाने वाली पार्टी है. देश की जनता बीजेपी पर भरोसा कर रही है.
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की मजबूत स्थिति पर मंत्री ओपी का दावा किया कि 2016 में 3 सीट, 2021 में 77 सीट थी, इस बार 180-190 सीट पार होगी. बंगाल की जनता का भरोसा बढ़ा है. मोदी नेतृत्व और काम का असर नतीजों में दिख रहा है.
जहां भूपेश के कदम पड़ते हैं, वहां कांग्रेस का बंटाधार : मंत्री चौधरी
पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के अमस विधानसभा चुनाव में जीत के दावे को लेकर मंत्री ओपी चौधरी ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के जहां-जहां पैर पड़ते है, वहां कांग्रेस पार्टी का बंटाधार हो जाता है. वह (पूर्व सीएम भूपेश) असम में पिछले बार भी चुनाव प्रचार में गए थे. उन्होंने एक किस्सा याद दिलाते हुए कहा कि याद होगा पिछले बार विधानसभा चुनाव के दौरान बीजापुर-सुकमा क्षेत्र में नक्सली हमला हो रहा था, हमारे जवान की शहादत हो रही थी और वह असम की गुवाहाटी में रोड शो कर रहे थे, ऐसी इनकी सोच है. पिछले बार अपने पार्टी का किस तरीके से बंटाधार करके आए थे और इस बार किस तरीके से बंटाधार किए है, यह आंकड़ों में स्पष्ट देख सकते हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

