सोहराब आलम, मोतिहारी। जिले चोरों का आतंक देखने को मिला है। बेखौफ चोरों ने पताही थाना क्षेत्र के परसौनी कपूर गांव में एक पूर्व शिक्षक एवं किसान के घर में दरवाजे का ताला को तोड़कर करीब 50 लाख रुपए के चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। इस संबंध में पीड़ित शिक्षक बच्चा कुमार की ओर से पुलिस थाने में लिखित आवेदन दिया है।

शादी में गया हुआ था परिवार

पीड़ित शिक्षक बच्चा कुमार ने बताया कि, 23 अप्रैल को वह अपने पूरे परिवार के साथ भटहां गांव में अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए ससुराल गए हुए थे। घर में ताला बंद था। इसी बीच बीती रात चोरों ने घर के मेन गेट के ताला को तोड़कर चोरी के घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा फोन पर घटना के संबंध में उन्हें जानकारी दी गई।

6 कमरों का ताला तोड़कर की लूटपाट

उन्होंने बताया कि, चोरी के घटना की सूचना मिलने के बाद जब वह घर पहुंचे, तो देखा कि चोरों ने मेन गेट के ग्रिल का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और 6 कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखे पेटी, बक्सा, अलमीरा आदि के लॉक एवं ताला को तोडकर 32 भर सोना एवं एक किलो ग्राम चांदी के आभूषण एवं कीमती वस्त्र को चोरी कर फरार हो गए।

जमीन के दस्तावेज भी चुरा ले गए चोर

पीड़ित ने बताया कि, चोरों ने जमीन के कई दस्तावेज एवं अन्य सामान भी चुरा लिए हैं। चोरी हुए जेवरात में उनकी पत्नी, बहु, भाभी एवं दो भतीजी के जेवर शामिल हैं। घटना की सूचना पर पहुंचे एसडीपीओ कुमार चंदन दरोगा अजय कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें- दुखद: बेटी की विदाई से पहले उठी अर्थी, बारात के स्वागत में जुटे पिता को स्कॉर्पियो ने रौंदा