लुधियाना। मंडी गोबिंदगढ़ और आसपास के इलाकों में सीजीएसटी लुधियाना की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 54 करोड़ रुपए के जीएसटी घोटाले का पर्दाफाश किया है। छापेमारी 4 दिसंबर को विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर की गई थी।
जांच के दौरान पाया गया कि एक निजी कंपनी ने लोहे व इस्पात उत्पादों के विनिर्माण के नाम पर 300 करोड़ रुपए के फर्जी बिल जारी किए और उसका उपयोग गैर-कानूनी इनपुट टैक्स क्रैडिट (आईटीसी) लेने के लिए किया। इस आईटीसी को जीएसटी देयता में एडजस्ट किया गया, जिससे सरकार को भारी राजस्व नुक्सान हुआ। छापेमारी के बाद विभाग ने कंपनी से जुड़े एक मुख्य व्यक्ति को सीजीएसटी एक्ट 2017 की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

सूत्रों के अनुसार आरोपी की भूमिका धोखाधड़ी की योजना बनाने और उसे लागू करने में महत्वपूर्ण रही। अधिकारियों ने बताया कि जांच अभी जारी है और इस नैटवर्क में शामिल अन्य कंपनियों, व्यक्तियों और संभावित लाभार्थियों की पहचान की जा रही है। सीजीएसटी लुधियाना आयुक्तालय ने कहा कि विभाग का लक्ष्य ईमानदार करदाताओं के हितों की रक्षा करना और कर चोरी पर सख्ती से अंकुश लगाना है।
- झारखंड में जंगली हथिनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, खेत में मिला शव, 8 घंटे बाद पहुंची वन विभाग की टीम
- राजस्थान के ग्रामीणों ने बहिष्कार के बीच ग्रामीण चुनाव के तीसरे चरण के लिए हुआ मतदान
- गिड़िपबाली भूस्खलन: खराब मौसम के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन अस्थायी रूप से स्थगित, अंतिम प्रयास करेगा प्रशासन
- सुप्रीम कोर्ट बोला- दो से ज्यादा बच्चे होने पर चुनाव से रोकना गलत, Two Child Policy पर विचार की जरूरत, 2003 में खुद शर्त को सही ठहराया था
- Sunil Grover: सुनील ग्रोवर बने पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में मिमिक्री देख हैरान रह गए दर्शक
