Odisha Desk, भुवनेश्वर: ओडिशा टी20 लीग 2026 सीएम ट्रॉफी के आगामी सीजन के लिए सभी छह फ्रेंचाइजी टीमों के 16 सदस्यीय खिलाड़ियों का ड्राफ्ट फाइनल हो गया है। कटक के ऐतिहासिक बाराबती स्टेडियम में 20 से 29 सितंबर तक खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और देबाशीष मोहंती को लीग का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।
इस बार प्रतियोगिता में छह फ्रेंचाइजी भुवनेश्वर टाइगर्स, पुरी टाइटंस, क्योंझर माइनर्स, राउरकेला सुपरस्टार्स, संबलपुर वारियर्स और मौजूदा चैंपियन कटक पैंथर्स खिताब के लिए आमने-सामने होंगी।
ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन (OCA) के मानद सचिव संजय बेहरा ने इस मौके पर कहा कि खिलाड़ियों का ड्राफ्ट नए सीजन की दिशा में एक अहम कदम है, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिलेगा। उन्होंने कहा, “यह टूर्नामेंट हमारे खिलाड़ियों के लिए एक मजबूत मंच तैयार करने और उन्हें अगले स्तर तक पहुंचाने का जरिया है।” इस अवसर पर ओसीए अध्यक्ष पंकज लोचन मोहंती सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।
सभी 6 टीमों के प्रमुख खिलाड़ी और स्क्वाड
भुवनेश्वर टाइगर्स: हेड कोच- सुबित बिस्वाल।
टीम: स्वास्तिक सामल (कप्तान), राजेश मोहंती, श्रेयांश भारद्वाज, बादल बिस्वाल, आशुतोष छुरिया, संबित बेजा, मोहम्मद सोहेल खान, दिनेश कुमार माझी, ज्ञान रंजन नायक, रुद्र प्रसाद मल्लिक, जनम जय जेना, स्वयंभू पलाई, रितेश प्रियरंजन, राकेश पटनायक, उमेश कुमार, गौतम, शशिकांत यादव।
पुरी टाइटंस: हेड कोच- प्रीतमजीत दास।
टीम: आदित्य राउत (कप्तान), निहार बी भुयान, दीपक तिवारी, श्रीयांशु पटनायक, आयुष सुतार, स्वयं श्रीवास्तव, चंदीप दियार, अनिल परिडा, कृष्णा मोहंती, सुनील राउल, पानकला शशांका, आदित्य आनंद, सुमित शर्मा, आशीर्वाद स्वां, सर्वेश्वर मोहंती, तरणि सा।
क्योंझर माइनर्स: हेड कोच- सूर्यकांत प्रधान।
टीम: शुभ्रांशु सेनापति (कप्तान), राजेश धुपड़, देवव्रत प्रधान, जमाला मोहंती, सुजल सिंह, प्रयास कुमार सिंह, वागीश शर्मा, आयुष बारीक, विमल कुमार, जोगेश्वर बाग, स्वागत सौरव मिश्रा, अर्नब पटनायक, मयंक पटनायक, क्षमा सागर बल, राकेश बिस्वाल, सोयांशु पटनायक।
राउरकेला सुपरस्टार्स: हेड कोच- संजय राउल।
टीम: गोविंद पोद्दार (कप्तान), संबित बराल, सावन पहाड़िया, बिस्वजीत प्रधान, आशुतोष मारंडी, पप्पू रॉय, संदीप पटनायक, बिवाश शॉ, आकाश मोहपात्रा, शुभम प्रियदर्शी, प्रयाण सामल, शोभन देव बेहेरा, दिब्यम छापरिया, अभिषेक कुमार यादव, सौभाग्य राउत, ओंकार मोहंती।
संबलपुर वारियर्स: हेड कोच- बसंत मोहंती।
टीम: गौरव चौधरी (कप्तान), स्वरूप समित भुइयां, बिक्रम किशोर सामल, अंकित यादव, देवव्रत प्रधान जूनियर, महेश साहू, वैभव मोहंती, सार्थक पांडा, पानकला मोक्षित, शांतनु मिश्रा, मोहम्मद दानिश, साईदीप मोहंती, प्रदीप प्रधान, सैयद तुफैल अहमद, ओम टी मुंडे, सौम्य रंजन लेंका।
कटक पैंथर्स: हेड कोच- प्रवंजन मलिक।
टीम: विप्लव सामंतराय (कप्तान), डी आयुष, एम गौतम गोपाल, सौम्य रंजन बिस्वाल, शिबुन नंदा, अभिरूप दास, सार्थक एस प्रकाश, सुभाशीष मल्लिक, राज यादव, प्रियांशु मोहंती, पीयूष मंत्री, अभिषेक सिंह, प्रशांत राणा, कार्तिक बिस्वाल, सौरव गौड़ा, शुभम शत्रुजीत
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



