शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी भुगतान में बड़ा खेल उजागर हुआ है। सरकारी खजाने से 648 करोड़ रुपए गायब हो गए हैं। SFIC की जांच में यह बड़ी गड़बड़ियां सामने आई हैं। इस मामले के सामने आने के बाद 187 DDO जांच घेरे में हैं।

SFIC की जांच में 648 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ियां चिन्हित हुई हैं। कोषालयीन सॉफ्टवेयर के डेटा एनालिसिस से वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। 349 करोड़ के अनियमित ट्रांसफर से जुड़े मामले चिन्हित हुए हैं जिसमें 299 करोड़ के संदिग्ध, कपटपूर्ण, दोहरे और अधिक भुगतान सामने आए हैं। 

SFIC की कार्रवाई के बाद 56 करोड़ की गबन राशि वसूल की गई है। 164 करोड़ के अनियमित ट्रांसफर की राशि वापस मिली है। कुल 24 विभाग/विभागीय इकाइयों के 187 DDO जांच के दायरे में हैं। इसमें स्कूल शिक्षा विभाग सबसे आगे है जिसमें 45 DDO जांच सूची में हैं। वहीं राजस्व विभाग के 43, जनजातीय कार्य के 26, पुलिस के 12 DDO जांच के घेरे में हैं। 

संदिग्ध भुगतान पकड़ने के लिए 9 मई 2023 को SFIC का गठन किया गया था। 15 मई 2025 को नई SoP जारी कर कार्रवाई की प्रक्रिया को व्यवस्थित किया गया था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m