7 European Plane Bomb threat: यूरोप के 7 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इनमें फिनलैंड, इटली, फ्रांस, चेक गणराज्य और बुल्गारिया के विमान शामिल हैं। 7 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के कऊ देशों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कई फ्लाइट्स का रास्ता बदल दिया गया है। जबकि कुछ विमानों को फाइटर जेट की निगरानी में उतारा गया। हालांकि, अब तक इन धमकियों के पीछे किसी संगठन का नाम सामने नहीं आया है।
आयरलैंड से इटली जा रही एर लिंगस एयरलाइन की फ्लाइट को बम की धमकी मिलने के बाद फ्रांस की ओर मोड़ दिया गया। फ्रांस की वायुसेना ने विमान की सुरक्षा के लिए फाइटर जेट भेजे। विमान को नॉर्मंडी के एव्रू सैन्य एयरबेस पर सुरक्षित उतारा गया।
फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकॉर्नू के कार्यालय के मुताबिक, विमान में 151 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद बम निरोधक टीम ने विमान की जांच शुरू की। वहीं हेलसिंकी से रोम जा रही फिनएयर की फ्लाइट को भी बम की धमकी मिली। इसके बाद विमान को इतालवी फाइटर जेट की निगरानी में रोम पहुंचाया गया। एयरपोर्ट पर बम निरोधक विशेषज्ञों ने विमान की तलाशी ली। जबकि फिनलैंड की एयरलाइन फिनएयर के मुताबिक, हेलसिंकी से वियना जा रही जेटटाइम की एक फ्लाइट को भी धमकी मिली थी। विमान को रास्ता बदलकर ऑस्ट्रिया की राजधानी में सुरक्षित उतारा गया।
बुल्गारिया और चेक गणराज्य में भी अलर्ट
जानकारी के मुताबिक मिलान से वॉरसॉ जा रही विज एयर की फ्लाइट को भी बम की धमकी मिली। विमान का रास्ता बदलकर उसे वियना में उतारा गया।बुल्गारिया की राजधानी सोफिया जा रही रयानएयर की तीन फ्लाइट्स को बम की धमकी मिली। इनमें से दो विमान डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन और स्पेन की राजधानी मैड्रिड से आ रहे थे। दोनों को सोफिया एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। वहीं, लंदन से आ रहे तीसरे विमान को रास्ता बदलकर बुल्गारिया के दूसरे सबसे बड़े शहर प्लोवदिव में उतारा गया।
बता दें कि दो दिन पहले भी यूरोप में करीब 10 विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली थीं। बाद में ये सभी धमकियां फर्जी निकली थीं।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

