Pakistan Army Drone Attack On PoK Civilian Home: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी पीओके में एक बार फिर पाकिस्तानी हुक्मरान के खिलाफ गुस्सा उबल पड़ा है। पाकिस्तान के कश्मीर में एक बार फिर से हिंसा भड़क उठी है। पीओके के कश्मीरी शहबाज सरकार (Shahbaz government) और पाकिस्तान सेना का विरोध कर रही है। जबकि आंदोलन को कुचलने के लिए पाकिस्तानी सेना POK में नागरिकों के घर ड्रोन और गोलियां बरसा रही है। गुरुवार (5 नवंबर) सुबह से हो रहे हमले में 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 23 लोग जख्मी हो गए हैं।
ये घटना रावलकोट के उमर फारूक चौक पर हुई है। पाकिस्तानी सैनिक आज सुबह 5 बजे से यहां फायरिंग कर रहे हैं। पाकिस्तानी हमले से सबसे ज्यादा प्रभावित रावलकोट शहर है। पीओके में सिविलियन के घरों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा ड्रोन और गोलियां बरसाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार रावलकोर्ट में सरकारी मोबाइल सेवा और इंटरनेट बंद कर दिया गया है। लोगों में भय का माहौल है। हालांकि लोग सड़कों पर आ रहे हैं। और अपना विरोध जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना जानबूझकर नागरिकों के घरों और निहत्थे प्रदर्शनकारियों को निशाना बना रही है। पीओके से आए वीडियो में कई घरों में आग लगी दिख रही है। जबकि लोग घटनास्थल से मिले शार्पनेल को दिखा रहे हैं। इनका कहना है कि पाकिस्तानी सेना ने हमारे डेथ वारंट पर साइन कर दिया है।
लोगों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना जानबूझकर नागरिकों के घरों और निहत्थे प्रदर्शनकारियों को निशाना बना रही है। यह कोई इकलौती घटना नहीं है। जून 2026 में विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद से पाकिस्तानी सेना ने कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में 153 से ज़्यादा लोगों को मार डाला है। प्रदर्शनकारी केवल सस्ती बिजली और आटे की मांग नहीं कर रहे, बल्कि विधानसभा में प्रतिनिधित्व, स्थानीय संसाधनों पर अधिकार और प्रशासनिक स्वायत्तता की भी मांग कर रहे हैं।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

