शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश के 7 आईपीएस अधिकारियों को मिड करियर ट्रेनिंग पर भेजा जाएगा। सभी 28वें मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (एमसीटीपी) फेज-3 में शामिल होंगे। 24 नवंबर 2026 से हैदराबाद में प्रशिक्षण शुरू होगा। सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में कार्यक्रम आयोजित होगा।  

गृह विभाग ने 3 नवंबर 2026 को आदेश जारी किया है। प्रशिक्षण में शामिल होने वाले अधिकारियों के स्थान पर वैकल्पिक अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय की गई है। पुलिस मुख्यालय को आदेश के पालन के निर्देश दिए गए हैं। 

शहडोल डीआईजी विवेक सिंह को संजय कुमार अग्रवाल के ट्रेनिंग में जाने के बाद प्रभार मिला है। भोपाल में एडिशनल पुलिस कमिश्नर शैलेंद्र सिंह चौहान की जगह मोनिका शुक्ला कामकाज देखेंगी। प्रमोद कुमार सिन्हा की जगह नागेंद्र सिंह 25वीं बटालियन का कामकाज देखेंगे।

ग्वालियर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के जाने के बाद श्रुति कीर्ति सोमवंशी चार्ज संभालेंगे। वहीं पुलिस ट्रेनिंग अकादमी भौरी के डिप्टी डायरेक्टर राम जी श्रीवास्तव के रहते हुए रश्मि पांडे की भी जिम्मेदारी देखेंगे। आशुतोष गुप्ता रायसेन के साथ-साथ अंकित जायसवाल की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। विकास कुमार सहवाल आयुष गुप्ता के जोन -3 का भी कार्यभार  संभालेंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m