Odisha Desk, गजपति: ओडिशा के गजपति जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। मोहना ब्लॉक के आटापड़ा गांव के पास घने जंगल से पुलिस ने 7 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त किया है। हालांकि, पुलिस की रेड से ठीक पहले गांजा तस्कर मौके से भागने में सफल रहे।

पढ़िए पूरी खबर

अड़बा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आटापड़ा गांव के पास जंगल में तस्करी के मकसद से भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही अड़बा पुलिस की टीम ने तुरंत इलाके की घेराबंदी की और छापेमारी अभियान चलाया।

28 बोरियों के अंदर मिला गांजा

जंगल के भीतर तलाशी के दौरान पुलिस को 28 बोरियां मिलीं, जिनमें गांजा भरकर रखा गया था। पुलिस ने मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सभी बोरियों को तौला, जिसका कुल वजन 7 क्विंटल से अधिक निकला। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित बाजार कीमत 70 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा

पुलिस ने अवैध गांजे को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। इस नशे के काले कारोबार में कौन-कौन से तस्कर और माफिया शामिल हैं, उनकी पहचान के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। अड़बा थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m