प्रदीप मालवीय, उज्जैन। उज्जैन के माधव नगर थाना पुलिस में लंबे समय से फरार चल रहे ठगी के एक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 19 करोड़ 68 लाख रुपए के सोलर स्ट्रीट लाइट और पोल सप्लाई का टेंडर दिलाने के नाम पर 73 लाख की धोखाधड़ी की थी। इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही पकड़ा जा चुका है। जबकि एक अभी भी फरार है।
माधव नगर थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने मंगलवार को खुलासा करते हुए बताया कि 73 लाख रुपए की ठगी का आरोपी फैय्याज चिकोड़े लंबे समय से फरार चल रहा था। जिसे हाल ही में दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में कुल पांच आरोपी है, जिनमें से तीन को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं एक शेष आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
दरअसल 15 मई 2025 को फरियादी जितेंद्र सिंह सोलंकी निवासी इंदौर ने माधव नगर थाने में लिखित शिकायत दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने हरपाल सिंह उर्फ संजय सिंह चौहान निवासी इंदिरा नगर उज्जैन, हितेंद्र सिंह राणावत और पवन राव निवासी रतलाम, फैय्याज चिकोड़े निवासी दिल्ली और अभय प्रकाश, निदेशक KSF ग्रुप इंडिया लिमिटेड के खिलाफ धारा 318(4), 3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया था। इसके बाद से ही आरोपियों की धरपकड़ जारी है।
ये भी पढ़ें: सतना में डिकॉय ऑपरेशन: ब्रांडेड बोतलों में संदिग्ध शराब बेचने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़, डिलीवरी एजेंट समेत दो गिरफ्तार
फरियादी के अनुसार, जून 2024 में मुकेश भट्ट के माध्यम से हरपाल सिंह चौहान से परिचय हुआ था। हरपाल ने बताया कि मेघालय सरकार को सोलर स्ट्रीट लाइट और पोल सप्लाई का 19.68 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट है। इसमें निवेश पर 70 प्रतिशत मुनाफा निवेशक और 30 प्रतिशत उनकी टीम को मिलने की बात कही गई थी। प्रोजेक्ट दिलाने के लिए कुल राशि की 10 प्रतिशत कंसल्टेंसी फीस मांगी गई थी।
फरियादी के मुताबिक, 2 जुलाई 2024 को उन्होंने गोल्डफिंच कंपनी के खाते में 1 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इसके बाद 27 और 28 जुलाई को फैय्याज चिकोड़े के खाते में कुल 17 लाख रुपए और 3 अगस्त को गोल्डफिंच कंपनी के खाते में 10 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए। इस तरह ऑनलाइन कुल 28 लाख रुपए दिए गए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



