73 Year Old Woman Paragliding Viral Video: उम्र सिर्फ एक नंबर है, जबतक जिंदगी है, उसे खुलकर जीना चाहिए। सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल एक वीडियो हमलोगों को यही संदेश देते हुए दिख रहा है। जी हां… एक तरफ, जहां लोग 50 की उम्र पार करते ही अपने आप को थका हुआ महसूस करने लगते हैं। वहीं 73 वर्षीय दादी पैराग्लाइडिंग (Dadi Paragliding Video) की जमा लेती हुई दिख रही है। 73 वर्षीय दादी के हौसले ने सबको चौंका दिया है। 73 वर्षीय दादी की पैराग्लाइडिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग कह रहें- दादी नहीं रॉक्स दादी बोलो।

वायरल वीडियो हिमाचल प्रदेश के बीर बिलिंग (Bir Billing) का है। बीर बिलिंग को एशिया का सबसे पसंदीदा पैराग्लाइडिंग का खिताब मिला हुआ है। इसी का नतीजा है कि यहां पैराग्लाइडिंग करने न सिर्फ देश के युवा बल्कि विदेश से भी आते हैं।

इसी बीर बिलिंग के पैराग्लाइडिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में 73 वर्षीय दादी पैराग्लाइडिंग करती हुई दिख रहीं हैं। वीडियो पैराग्लाइडिंग इंस्ट्रक्टर अरुण सिंह ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। शुरुआत में वह महिला से उनकी उम्र पूछते हैं, जिस पर वह पूरे आत्मविश्वास के साथ 73 वर्ष कहती हैं। बातचीत में वह बताती हैं कि उन्होंने पहले मसूरी में भी ऐसा अनुभव लिया है। उनके चेहरे पर न डर दिखता है, न घबराहट सिर्फ उत्साह और नई चीज़ आजमाने की खुशी साफ नजर आती है।

महिला इस अनुभव को ‘यूनिक’ बताते हुए बिना किसी हिचकिचाहट के उड़ान के लिए तैयार हो जाती हैं। कुछ ही पलों बाद वह हिमालय की खूबसूरत वादियों के ऊपर शांति और जोश के साथ उड़ती नजर आती हैं। जिस एडवेंचर से कई युवा भी कतराते हैं, उसे उन्होंने पूरी सहजता के साथ अपनाया।

वीडियो के केंद्र बिंदू में महिला का अटूट हौसला है। सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें ‘इंस्पिरेशन’ बता रहे हैं। कोई लिख रहा है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है, तो कोई कह रहा है कि दादी रॉक्सष। वहीं किसी का कहना है कि भविष्य में ऐसे ही दादी बनना है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m