पारादीप : भारतीय तटरक्षक बल ने आज भारतीय जलक्षेत्र में भटकने के आरोप में 78 बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दो ट्रॉलर नावों में सवार 78 बांग्लादेशी भारतीय क्षेत्र में घुस आए। इसके बाद, भारतीय तटरक्षक बल के कर्मियों ने विदेशी नागरिकों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों को तटरक्षक बल के ‘अमोघ’ जहाज से पारादीप बंदरगाह लाया जा रहा है।

बांग्लादेशियों को आज शाम तक पारादीप मरीन पुलिस को सौंप दिया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वे सभी स्वस्थ हैं। संदेह है कि वे समुद्र में मछली पकड़ते समय अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार कर गए।
- सुआ संदेश : लोक नर्तक दलों ने दी सुआ नृत्य की मोहक प्रस्तुति
- बांग्लादेश के 1 लाख लोगों को जापान में नौकरी के दावे को टोक्यो ने किया खंडन, कहा- ऐसा कोई समझौता नहीं
- Deoghar News: 2 नवंबर को देवघर आएंगे CJI सूर्यकांत, बाबा बैद्यनाथ मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना
- दिल्ली के 126 एंट्री पॉइंट पर अब नहीं लगेगा टोल का जाम, MCD ने दी बैरियर-फ्री वसूली योजना को मंजूरी
- उमर अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस में ‘फूट’: अब्दुल्ला के 19 विधायक बागी हुए, बीजेपी का दावा-सरकार जल्द ही गिर जाएगी

