विरेंद्र गहवई, बिलासपुर। नगर निगम में प्रशासनिक कसावट लाने के लिए 8 जोनों के जोन आयुक्त बदले गए हैं। लंबे समय से एक ही जोन में पदस्थ अधिकारियों के खिलाफ मिल रही शिकायतों और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों के साथ निगरानी में तेजी लाने के उद्देश्य से ये फेरबदल किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, शिकायतों के बाद तत्कालीन जोन कमिश्नर रंजना अग्रवाल को हटाया गया है। साथ ही कई अन्य अधिकारियों के प्रभार में व्यापक बदलाव किया गया है।

प्रवेश कश्यप को जोन क्रमांक-5 से हटाकर वीआईपी जोन-3 का कमिश्नर बनाया गया है। साथ ही अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। प्रवीण शुक्ला को जोन कमिश्नर पद से कार्यमुक्त कर मूल पद कार्यपालन अभियंतापर वापस भेजते हुए जोन 3 और 7 की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m