झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए गुरुवार यानी 18 जून को मतदान पूरा हो चुका है. झारखंड के सभी 81 विधायकों ने वोट डाला. वोटिंग सुबह 9 बजे से शुरू हुई. शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. 2 राज्यसभा सीटों के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं. झामुमो की ओर से बैजनाथ राम, कांग्रेस की तरफ से प्रणव झा चुनाव लड़ रहे हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी की जीत का दावा करते हुए कहा कि दलगत स्थिति के हिसाब से भाजपा दूसरा सबसे बड़ा दल है.

दो राज्यसभा सीटों के लिए सबसे अहम मुकाबला NDA समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी और कांग्रेस के प्रणव झा के बीच है. जबकि JMM के बैजनाथ राम की जीत लगभग तय मानी जा रही है. राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए मतदान के दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भाजपा विधायकों के साथ बातचीत करते और चाय का आनंद लेते हुए देखा गया.

किसी भी तरह की टूट-फूट या क्रॉस वोटिंग से बचने के लिए सभी दल सतर्क हैं. कांग्रेस के विधायकों को होटल में रखा गया, जबकि NDA के विधायक भी मंगलवार से ही होटल में ठहरे हुए हैं.

झारखंड के 81 विधायक इन तीनों प्रत्याशियों की किस्मत तय कर दिया. राज्यसभा चुनाव में सत्तारूढ़ जेएमएम, कांग्रेस और राजद के पास 56 विधायक हैं। जिसमें जेएमएम के पास 34, कांग्रेस के पास 16 और राजद के 4 विधायक और भाकपा माले के 2 विधायक हैं. वहीं, NDA समर्थित परिमल नथवानी के पास जिताऊ वोट से 4 विधायक कम हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m