भारत रक्षा क्षेत्र ने आत्मनिर्भरता की ओर एक और बड़ा कदम बढ़ाया है. डिफेंस कंपनी Nibe Limited ने इन्फैंट्री स्कूल महू में अपने एडवांस्ड गरुड़ास्त्र 120mm व्हीकल माउंटेड मोर्टार सिस्टम का सफल प्रदर्शन किया. यह सिस्टम भारतीय सेना की आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. यह सिस्टम भारत सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ (Make in India) और ‘आत्मनिर्भर भारत’ (Atmanirbhar Bharat) अभियानों के दृष्टिकोण को पूरी तरह से साकार करता है.
यह सिस्टम शूट-एंड-स्कूट, MRSI और GPS-लेजर गाइडेड मुनिशन से लैस है, जो भारतीय सेना को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.
गरुड़ास्त्र मोर्टार सिस्टम को खासतौर पर भारतीय सैनिकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है. नाइबे लिमिटेड (Nibe Limited) ने बुधवार को अपने अत्याधुनिक लॉन्ग-रेंज 120mm व्हीकल माउंटेड मोर्टार सिस्टम ‘गरुड़ास्त्र’ (Garudastra) का सफल प्रदर्शन किया.
यह एक वाहन पर लगाया जाने वाला 120mm का भारी मोर्टार है, जो तेजी से आगे बढ़कर हमला करने और तुरंत दूसरी जगह पर जाने की क्षमता रखता है. सफल प्रदर्शन के दौरान ‘गरुड़ास्त्र’ ने अपनी मारक क्षमता, सटीकता और आधुनिक तकनीकों का लोहा मनवाया.
इस लाइव डिमॉन्स्ट्रेशन के दौरान ‘गरुड़ास्त्र’ ने अपनी खासियत दिखाई जो कि 120 मिलीमीटर का एक हैवी-ड्यूटी मोर्टार सिस्टम की बदौलत लंबी दूरी तक दुश्मन के ठिकानों को तबाह करने में सक्षम है.
इस हैवी-ड्यूटी मोर्टार सिस्टम को वाहन पर माउंट किया जाता है, जिससे यह काफी मोबाइल और तेज होता है. पहले के मोर्टार से यह ज्यादा सटीक, ज्यादा तेज और ज्यादा सुरक्षित है. कंपनी ने इसे विदेशी मूल उपकरण निर्माता के साथ मिलकर बनाया है. इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना बेहद आसान और तेज हो जाता है. यह दुर्गम इलाकों में भी सेना को तुरंत फायर पावर देता है.
ट्रायल में भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने महू स्थित इन्फैंट्री स्कूल में गरुड़ास्त्र का परीक्षण देखा. कंपनी के अनुसार, ट्रायल पूरी तरह सफल रहा. रैपिड शूट-एंड-स्कूट ऑपरेशंस तकनीक की बदौलत यह सिस्टम दुश्मन पर तेजी से गोले बरसाने के तुरंत बाद अपनी लोकेशन (जगह) बदल लेता है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

