Business Desk, 8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच सैलरी बढ़ोतरी की चर्चा तेज है। सबसे ज्यादा नजर Fitment Factor पर है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी 8वें वेतन आयोग के लिए फिटमेंट फैक्टर 2.57 तय नहीं किया गया है।
ऐसे में अगर 7वें वेतन आयोग की तरह 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो अलग-अलग Pay Matrix Level के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी कितनी हो सकती है, इसका अनुमान लगाया जा सकता है।
फिटमेंट फैक्टर क्या होता है?
फिटमेंट फैक्टर एक मल्टीप्लायर होता है, जिसके जरिए पुराने वेतन आयोग की बेसिक सैलरी को गुणा करके नई बेसिक सैलरी तय की जाती है। आसान भाषा में इसका फॉर्मूला है- नई बेसिक सैलरी = मौजूदा बेसिक सैलरी × फिटमेंट फैक्टर। यहां 2.57 फिटमेंट फैक्टर को सिर्फ अनुमान के तौर पर लिया गया है।
चपरासी की बेसिक सैलरी कितनी हो सकती है?
7वें वेतन आयोग के तहत Pay Matrix Level-1 में न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है। अगर 8वें वेतन आयोग में 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो 18,000 को 2.57 से गुणा करने पर नई बेसिक सैलरी 46,260 रुपए होगी। यानी इस अनुमान के आधार पर Level-1 कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए से बढ़कर 46,260 रुपए हो सकती है।
टीचर की बेसिक सैलरी कितनी हो सकती है?
Pay Matrix Level-6 में शुरुआती बेसिक सैलरी 35,400 रुपए है। 2.57 फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से 35,400 × 2.57 करने पर रकम 90,978 रुपए होती है। यानी इस अनुमान में Level-6 कर्मचारी की शुरुआती बेसिक सैलरी करीब 91 हजार रुपए हो सकती है।
क्लास-1 ऑफिसर की बेसिक सैलरी कितनी होगी?
Pay Matrix Level-10 में शुरुआती बेसिक सैलरी 56,100 रुपए है। अगर 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो 56,100 × 2.57 करने पर नई बेसिक सैलरी 1,44,177 रुपए होगी। यानी इस अनुमान के मुताबिक Level-10 अधिकारी की शुरुआती बेसिक सैलरी करीब 1.44 लाख रुपए हो सकती है।
Take-Home Salary पर क्या असर पड़ेगा?
8वें वेतन आयोग के बाद कर्मचारी की Take-Home Salary में कितना इजाफा होगा, यह सिर्फ बेसिक सैलरी से तय नहीं होगा। बेसिक पे में बदलाव के साथ DA, HRA, TA और दूसरे भत्तों में होने वाले संशोधन का भी कुल वेतन पर असर पड़ेगा।
इसलिए 46,260 रुपए, 90,978 रुपए और 1,44,177 रुपए को केवल संभावित Basic Salary समझना चाहिए, इन्हें अंतिम इन-हैंड सैलरी नहीं माना जा सकता।
पेंशनर्स को कितना फायदा हो सकता है ?
7वें वेतन आयोग में न्यूनतम पेंशन 9,000 रुपए थी। अगर सिर्फ 2.57 फिटमेंट फैक्टर के आधार पर गणना की जाए, तो 9,000 × 2.57 करने पर रकम 23,130 रुपए आती है। हालांकि, 8वें वेतन आयोग में न्यूनतम पेंशन वास्तव में कितनी होगी और इसका संशोधन किस फॉर्मूले से किया जाएगा, यह सरकार और वेतन आयोग की अंतिम सिफारिशों के बाद ही स्पष्ट होगा।
अभी क्या तय नहीं है ?
सबसे अहम बात यह है कि 8वें वेतन आयोग में 2.57 फिटमेंट फैक्टर लागू होगा, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए चपरासी, टीचर, ऑफिसर और पेंशनर्स के लिए ऊपर दिए गए आंकड़े संभावित कैलकुलेशन हैं। वास्तविक सैलरी और पेंशन फिटमेंट फैक्टर, पे मैट्रिक्स और सरकार की अंतिम मंजूरी के आधार पर तय होगी।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



