Business Desk – 8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग की दिल्ली में चल रही परामर्श बैठकें 10 अगस्त को खत्म हो गईं। इन बैठकों में केंद्रीय कर्मचारी यूनियनों और पेंशनभोगी संगठनों ने Salary, Pension और Allowances को लेकर अपनी मांगें आयोग के सामने रखीं। इनमें सबसे अहम मांग न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़ाने और नए Fitment Factor को लेकर है।

Indian Railway Technical Supervisors Association यानी IRTSA ने 8वें वेतन आयोग को दिए ज्ञापन में न्यूनतम बेसिक सैलरी को मौजूदा 18,000 रुपए से बढ़ाकर 52,600 रुपए करने की मांग की है।
इसके लिए संगठन ने 2.92 Fitment Factor का प्रस्ताव दिया है। हालांकि यह अभी केवल कर्मचारी संगठन की मांग है। 8वें वेतन आयोग या केंद्र सरकार ने इस पर अंतिम फैसला नहीं लिया है।
2.92 Fitment Factor का क्या मतलब?
फिटमेंट फैक्टर पुराने Basic Pay को नए Basic Pay में बदलने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अगर 18,000 रुपए की मौजूदा न्यूनतम बेसिक सैलरी पर 2.92 का फैक्टर लगाया जाए तो रकम करीब 52,560 रुपए बनती है। इसी गणना के आधार पर IRTSA ने करीब 52,600 रुपए न्यूनतम बेसिक सैलरी की मांग रखी है।
अलग Pay Level पर अलग फैक्टर की मांग
IRTSA ने सभी कर्मचारियों के लिए एक जैसा Fitment Factor रखने के बजाय अलग-अलग Pay Level और जिम्मेदारी के हिसाब से अलग फैक्टर तय करने का सुझाव दिया है। रेलवे के तकनीकी और सुरक्षा से जुड़े कर्मचारियों के लिए Pay Level 6 और उससे ऊपर ज्यादा Fitment Factor की मांग की गई है।
Annual Increment 5% करने की मांग
कर्मचारी संगठन ने सालाना वेतन बढ़ोतरी यानी Annual Increment को भी 3% से बढ़ाकर 5% करने की मांग की है। इसके अलावा कर्मचारियों की Career Growth को बेहतर बनाने के लिए भी कई सुझाव दिए गए हैं।
SSE को Group-B Gazetted Status देने की मांग
IRTSA ने Senior Section Engineers यानी SSE को Group-B Gazetted Status देने की मांग की है। संगठन का कहना है कि इससे Junior Engineer और Senior Section Engineer के करियर में आने वाले ठहराव को कम करने में मदद मिलेगी।
Allowances बढ़ाने की भी मांग
कर्मचारी संगठनों ने Night Duty Allowance, Overtime, Risk Allowance और Hardship Allowance में भी बढ़ोतरी की मांग की है। इसके साथ ही MACP के नियमों में बदलाव का सुझाव दिया गया है।
आगे जयपुर, चेन्नई समेत इन शहरों में बैठकें
दिल्ली के बाद 8वें वेतन आयोग का Consultation Process जारी रहेगा। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 31 अगस्त-1 सितंबर को जयपुर, 7-8 सितंबर को चेन्नई, 9 सितंबर को पुडुचेरी और 16-18 सितंबर को चंडीगढ़ में बैठकें होंगी।
52,600 रुपए की सैलरी अभी तय नहीं
फिलहाल 52,600 रुपए न्यूनतम बेसिक सैलरी और 2.92 Fitment Factor अंतिम नहीं है। यह IRTSA की मांग है। आयोग अलग-अलग कर्मचारी संगठनों के सुझावों पर विचार करने के बाद अपनी सिफारिश केंद्र सरकार को देगा। इसके बाद सरकार अंतिम फैसला करेगी। इसलिए अभी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी कितनी बढ़ेगी, इसका आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है।


