10 ग्राम सोने पर 5000 का डिस्काउंट, जानें कहां और कैसे मिल रहा?
सोने की कीमत इस वक्त प्रति 10 ग्राम 1,48,600 रुपये है.
भारत में सोने का क्रेज ही कुछ ऐसा है कि लोग अपने बजट में कुछ काट-छांट कर इसे खरीदने का प्लान बना ही लेता है.
अगर इसमें डिस्काउंट मिलने लगे, तो फिर क्या ही कहने. आइए जानते हैं सोने की खरीद पर कहां और कितना डिस्काउंट मिल रहा है.
हाल ही में आई गिरावट के बावजूद सोने की कीमतें अभी भी बहुत ज्यादा हैं. ऊपर से इस पर इंपोर्ट ड्यूटी को 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया गया है.
इससे गहने और भी महंगे हो गए हैं.
सोना पिछले एक साल के मुकाबले लगभग 28% महंगा हुआ है.
बिना बिल के कैश में बड़ी मात्रा में सोना खरीदने पर थोक खरीदारों को बाजार भाव से करीब 6% तक डिस्काउंट मिल सकता है.
वहीं, रिटेल सेगमेंट में ग्राहकों के मोलभाव के आधार पर प्रति 10 ग्राम पर 10,000 रुपये तक की सेविंग्स हो सकती है.