Rajasthan By Election News: राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। सभी सीटों पर प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस ने भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने और अधिकारियों के माध्यम से मनरेगा श्रमिकों को धमकाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर टोंक जिला प्रशासन और चुनाव आयोग को शिकायत भेजी है। यह मामला टोंक जिले की देवली-उनियारा सीट से जुड़ा है, जहां कांग्रेस का दावा है कि प्रशासनिक अधिकारी भाजपा के पक्ष में कार्य कर रहे हैं।

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जसवंत सिंह गुर्जर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, “मनरेगा कर्मचारियों को सरकार के दबाव में आने की जरूरत नहीं है। प्रशासनिक अधिकारी और मैट के माध्यम से श्रमिकों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। पेड हॉलिडे के एक बार अटेंडेंस के प्रावधान का उपयोग करके अधिकारी भाजपा कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रहे हैं।” उन्होंने बताया कि देवली-उनियारा सीट पर कांग्रेस ने प्रमाण सहित जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत भेजी है, और पीसीसी वॉर रूम से अधिकारी से फोन पर इस मुद्दे पर बातचीत भी की गई है।
इन सीटों पर हो रहा है मतदान
देवली-उनियारा (टोंक), खींवसर (नागौर), चौरासी (डूंगरपुर), दौसा, झुंझुनूं, रामगढ़ (अलवर) और सलूंबर (उदयपुर) सीटों पर मतदान जारी है। रामगढ़ सीट विधायक जुबैर खान के निधन और सलूंबर सीट विधायक अमृतलाल मीणा के निधन के कारण खाली हुई थी। जबकि बाकी सीटों पर विधायक सांसद चुने जाने के बाद पद छोड़ चुके हैं। इन सभी सात सीटों पर आज मतदान हो रहा है।
पढ़ें ये खबरें भी
- दुष्कर्म से गर्भवती नाबालिग को हाईकोर्ट से अबॉर्शन की अनुमति, विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में प्रक्रिया कराने के निर्देश
- बिना लाइसेंस कीटनाशक भंडारण मामला: कृषि विभाग की कार्रवाई के एक महीने बाद अब आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज, जांच में सभी 7 नमूने मिले मिसब्रांडेड
- दुबई की जेल में बंद एमपी का अमर: फर्जी सिम और धोखाधड़ी के आरोप में हुआ गिरफ्तार, परिवार ने सीएम और पीएम से लगाई जल्द भारत बुलाने की मांग
- खेत की राह पर खूनी हमला, 5 साल बाद फैसला! हत्या के दोषी को उम्रकैद
- लचर सिस्टम… बदहाल सड़क का वीडियो वायरल, खाट पर मरीज और डंडे के सहारे बाइक ले जाने को मजबूर ग्रामीण, अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों से गुहार के बाद भी नहीं बदली तस्वीर

