जालंधर-पठानकोट हाईवे पर आज फिर से एक बड़ी और दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जालंधर पठानकोट मार्ग पर अड्डा खुड्डा के पास आज दोपहर ट्रक और बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
इस दौरान कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि घायलों को टांडा और दसूहा के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

कल भी जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर 6 वाहन आपस में टकराए
होशियारपुर के दसूहा इलाके में जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर एक के बाद एक 6 वाहन आपस में टकरा गए. इस हादसे में एक्टिवा सवार एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि अन्य वाहन चालकों को कोई चोट नहीं आई. सभी टकराने वाले वाहन पठानकोट की ओर से आ रहे थे. हादसे में दो ट्रक, तीन कारें और एक एक्टिवा क्षतिग्रस्त हो गईं.
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 22 March: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- 22 March 2026 Horoscope : आज मेष, वृश्चिक और धनु राशि के लिए आज का दिन रहेगा लाभदायक, जानें अपना राशिफल…
- ऐसा मंदिर जो बना स्वतंत्रता संग्राम का केंद्र, अंग्रेजों का सिर काटकर देवी को चढ़ाते थे क्रांतिकारी बंधु सिंह, माता ने दिखाया था ऐसा चमत्कार
- CG News : धान खरीदी में धोखाधड़ी, समिति प्रबंधक का भाई हुआ गिरफ्तार
- CG Crime News : पिता के खून-पसीने की कमाई पर बेटी ने किया हाथ साफ… सोने के जेवरात चुराकर फाइनेंस कंपनी में रखे गिरवी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

