जालंधर-पठानकोट हाईवे पर आज फिर से एक बड़ी और दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जालंधर पठानकोट मार्ग पर अड्डा खुड्डा के पास आज दोपहर ट्रक और बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
इस दौरान कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि घायलों को टांडा और दसूहा के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

कल भी जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर 6 वाहन आपस में टकराए
होशियारपुर के दसूहा इलाके में जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर एक के बाद एक 6 वाहन आपस में टकरा गए. इस हादसे में एक्टिवा सवार एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि अन्य वाहन चालकों को कोई चोट नहीं आई. सभी टकराने वाले वाहन पठानकोट की ओर से आ रहे थे. हादसे में दो ट्रक, तीन कारें और एक एक्टिवा क्षतिग्रस्त हो गईं.
- रिहायशी इलाके में पटाखों का अवैध भंडारण, पुलिस ने छापेमारी कर 8.56 लाख के पटाखे किए जब्त, आरोपी गिरफ्तार
- पानीपत में बाइक को टक्कर के बाद फायरिंग, जान बचाने खेत में भागे चाचा-भतीजा
- डिप्टी CM जगदीश देवड़ा के OSD रहे अधिकारी पर गिरी गाज! 1 करोड़ रुपये रिश्वत के आरोपों में दीपम रायचुरा निलंबित
- UP Board Exam Date: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का टाइमटेबल जारी! 5 फरवरी से इम्तिहान, चेक करें पूरा शेड्यूल
- नाइट ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे दिल्ली पुलिस के सिपाही की मौत

