फर्रुखाबाद. सीएम योगी हैं कि जीरो टॉलरेंस की बात करते थकते नहीं है. वहीं यूपी पुलिस भी अपनी कारगुजारियों से बाज नहीं आती. एक बार फिर यूपी पुलिस के कामकाज पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा हुआ. जहां एक विधवा महिला ने आरोप लगाया है कि दबंग उसकी झोपड़ी पर कब्जा कर रहे हैं, लेकिन पुलिस है कि सुनने को तैयार नहीं है. महिला का आरोप है कि पुलिस भी दबंगों के साथ मिली हुई है. इस मामले ने न सिर्फ यूपी के कानून व्यवस्था की पोल खोली है, बल्कि सीएम योगी के बड़े-बड़े दावों की भी पोल खोल दी है. जिसे लेकर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है.
इसे भी पढ़ें- आज आपातकाल से भी ज्यादा… अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बीजेपियन एमरजेंसी की बात कहकर लगाए गंभीर आरोप.
यूपी कांग्रेस ने महिला का वीडियो शेयर कर कहा कि सत्ता के गलियारों में रामराज्य के झूठे ढिंढोरों के बीच उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था का सच थानों की दहलीज पर दम तोड़ रहा है. फर्रुखाबाद में एक बेबस विधवा महिला वर्षा के साथ हुई ज्यादती इस सड़ चुके सिस्टम के माथे पर एक और कालिख है, जहां खाकी खुद दबंगों की गुलामी कर रही है. घर बनाने के अपने हक के लिए जब यह पीड़ित महिला न्याय मांगने थाने पहुंची, तो वहां बैठे थानेदार ने उसकी फरियाद सुनने के बजाय उसे दुत्कार कर भगा दिया. यह इस बात का खुला प्रमाण है कि मौजूदा सरकार में थाने अपराधियों के अखाड़े बन चुके हैं.
इसे भी पढ़ें- ‘मुख्यमंत्री ने हर जिले में पाला है एक-एक माफिया’, सपा सांसद धर्मेंद्र यादव का तीखा हमला, जानिए क्यों कहा 19 में से 16 अपराधी CM की जाति के
आगे कांग्रेस ने कहा कि गांव के दबंग सरेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं, गरीबों को धमका रहे हैं और गरीबों की झोपड़ियों पर कब्जा करने की नीयत से आतंक फैला रहे हैं, और प्रशासन आंखें मूंदकर तमाशा देख रहा है. जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं और पुलिस थानों के भीतर न्याय की गुहार लगाने वालों का अपमान होना आम बात हो जाए, तो इस अंधी और बहरी सरकार में एक असहाय विधवा महिला इंसाफ के लिए आखिर कहां जाए?

