Rajasthan News: झालावाड़ जिले के बामन गांव में खाली सरकारी जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें 12 से अधिक लोग घायल हो गए. इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए झालावाड़ जिला अस्पताल में रेफर किया गया है, जबकि बाकी घायलों का इलाज मनोहरथाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है.

दांगीपुरा थाना क्षेत्र के इस गांव में खाली पड़ी सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ. बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई, जिससे कई लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया.
दांगीपुरा थाना प्रभारी सत्यनारायण गोचर ने बताया कि सरकारी जमीन पर दोनों पक्षों का दावा था, जिसके चलते यह झगड़ा हुआ. घायलों में से कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है.
पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ एक-दूसरे के विरुद्ध क्रॉस केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों के बयान लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है.
पढ़ें ये खबरें भी
- जिनेवा में परमाणु वार्ता से पहले ईरान का शक्ति प्रदर्शन; होर्मुज स्ट्रेट में किया सैन्य अभ्यास
- गर्मी के लिए अभी से नींबू को करें स्टोर, शिकंजी और नींबू पानी बनाना हो जाएगा आसान …
- डीआरएम तरुण प्रकाश के साथ सांसदों की बैठक, रायपुर-दुर्ग स्टेशन के री-डेवलपमेंट कार्य की धीमी गति पर जताई नाराजगी
- राजस्थान में योगी मॉडल: 40 करोड़ की अवैध संपत्ति जमींदोज, मादक पदार्थ तस्कर के साम्राज्य पर चला जेडीए का पीला पंजा
- फतेहगढ़ साहिब में नाले में मिले मांस के टुकड़े, पुलिस जांच में जुटी

