Rajasthan News: झालावाड़ जिले के बामन गांव में खाली सरकारी जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें 12 से अधिक लोग घायल हो गए. इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए झालावाड़ जिला अस्पताल में रेफर किया गया है, जबकि बाकी घायलों का इलाज मनोहरथाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है.

दांगीपुरा थाना क्षेत्र के इस गांव में खाली पड़ी सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ. बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई, जिससे कई लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया.
दांगीपुरा थाना प्रभारी सत्यनारायण गोचर ने बताया कि सरकारी जमीन पर दोनों पक्षों का दावा था, जिसके चलते यह झगड़ा हुआ. घायलों में से कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है.
पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ एक-दूसरे के विरुद्ध क्रॉस केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों के बयान लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है.
पढ़ें ये खबरें भी
- लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी
- अनिल यादव गोलीकांड का खुलासा, चुनावी रंजिश में रची गई थी साजिश, चार गिरफ्तार
- Festive Season 2026: AC, TV, फ्रिज और वॉशिंग मशीन होंगे महंगे, 1 अक्टूबर से बढ़ेंगे दाम
- सड़क से घर की राह, फिर खेत में मौत! दुकान बंद करने के बाद निकले 43 वर्षीय विनोद का मिला शव
- धर लिए गए ‘दरोगा साहब’: वर्दी का रौब दिखाकर लोगों से करता था वसूली, जब खाकी ने दबोचा तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा

