चंडीगढ़। चंडीगढ़ के स्थानीय किसानों और भूमि मालिकों के लिए बड़ी राहत देनें वाली खबर सामने आई है. अब शहर के सेक्टरों में लगने वाली ‘अपनी मंडी-डे मार्केट’ में लगने वाले शुल्क में 50 प्रतिशत छूट मिलेगी. शुल्क में छूट संबंधी प्रस्ताव पार्षद सतिंदर सिंह सिद्धू ने समिति के समक्ष रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया.
मंडी शुल्क का आर्थिक बोझ होगा कम
इस पहल से स्थानीय किसानों को अपनी कृषि उपज सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उन पर मंडी शुल्क का आर्थिक बोझ कम करना है. इस छूट से स्थानीय किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अधिक अवसर मिलेंगे और वे बिचौलियों पर निर्भरता कम करते हुए सीधे शहरवासियों तक अपने उत्पाद पहुंचा सकेंगे.
आपको बता दें कि स्थानीय किसानों को ‘अपनी मंडी-डे मार्केट’ में 50 प्रतिशत शुल्क छूट मिलने से उन्हें अपनी कृषि उपज के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध होगा. उन्होंने कहा कि इस पहल से किसान और उपभोक्ता के बीच सीधा संपर्क मजबूत होगा.
- BJP ने जारी की नई मीडिया ब्रिगेड की लिस्ट! 31 प्रदेश प्रवक्ताओं में बड़े दिग्गजों के नाम शामिल, देखें सूची
- Asian Games 2026: 21 गोल्ड समेत भारत की झोली में आए 85 पदक, मेडल टैली में चौथा स्थान हासिल किया, जानिए किस खिलाड़ी ने दिलाया कौन सा पदक
- जबलपुर नगर निगम में करोड़ों का बड़ा घोटाला: 6 लाख की कचरा गाड़ी 11 लाख में खरीदी; पेच वर्क मशीनों में भी 1.10 करोड़ की हेराफेरी
- BJP में मची खलबली! महिला कार्यकर्ता ने जिलाध्यक्ष पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, सीधे पहुंची CGM कोर्ट
- IND vs WI 3rd ODI: आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से दर्ज की जीत, शाई होप ने खेली नाबाद 162 रन की कप्तानी पारी, भारत ने 2-1 से अपने नाम की सीरीज

