उत्तर प्रदेश भाजपा ने शनिवार को प्रदेश प्रवक्ताओं, मीडिया पैनलिस्टों और क्षेत्रीय मीडिया संयोजकों व सह-संयोजकों की नई टीम घोषित की. नई सूची में 31 प्रदेश प्रवक्ता और 24 मीडिया पैनलिस्ट शामिल किए गए हैं.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश भाजपा ने शनिवार को प्रदेश की नई मीडिया टीम का ऐलान कर दिया. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी सूची में 31 प्रदेश प्रवक्ता, 24 मीडिया पैनलिस्ट के साथ क्षेत्रीय मीडिया संयोजक और सह-संयोजकों के नाम भी घोषित किए गए हैं.

पार्टी की पिछली टीम की तुलना में इस बार प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्टों की संख्या बढ़ाई गई है. पिछली टीम में 16 प्रदेश प्रवक्ता और करीब एक दर्जन मीडिया पैनलिस्ट थे, जबकि नई व्यवस्था में दोनों वर्गों को मिलाकर पहले से अधिक लोगों को जिम्मेदारी दी गई है.

पुराने और नए चेहरे

जारी सूची में पिछली टीम के कई सदस्यों को फिर से जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया गया है. प्रदेश प्रवक्ताओं में नवीन श्रीवास्तव, हीरो वाजपेई, आनंद दूबे, प्रियंक पांडेय, अंकुश त्रिपाठी और एमएलसी लालजी निर्मल समेत कई नाम शामिल हैं.

मीडिया टीम में विभिन्न सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है. पार्टी की ओर से इसे संगठन की मीडिया व्यवस्था को मजबूत करने के तौर पर देखा जा रहा है.

मीडिया टीम में बदलाव

क्षेत्रीय मीडिया टीम में सह-संयोजकों की संख्या चार से घटाकर दो की गई है. हिमांशु दूबे और दीपक बघेल को सह-संयोजक बनाया गया है.

मीडिया वॉच टीम में दिवस चतुर्वेदी और मनोज त्रिवेदी को शामिल किया गया है. वहीं, प्रियंक पांडेय, हिमांशु दुबे, धर्मेंद्र सिंह और अभय सिंह को मीडिया सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है.

ये बने प्रदेश प्रवक्ता

भाजपा की नई प्रदेश प्रवक्ता टीम में हीरो वाजपेई, डॉ. समीर सिंह, कौशलेंद्र पटेल, मनीष शुक्ला, जुगल किशोर, राकेश त्रिपाठी, लालजी निर्मल, आनन्द दुबे, अवनीश त्यागी, आलोक वर्मा, अनिला सिंह और साक्षी दिवाकर शामिल हैं.

इसके अलावा संजय चौधरी, अशोक पाण्डेय, एसएन सिंह, मनोज पोसवाल, डॉ. ऋचा सिंह, प्रशान्त उमराव, दिलीप श्रीवास्तव, डॉ. अमित कुशवाहा, प्रियंक पाण्डेय और नवीन श्रीवास्तव को भी प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है.

रामनिवास यादव, अनुभव चक, डॉ. रजनीश त्यागी, ब्रम्हप्रकाश पाल, आशीष कुमार गुप्ता, डॉ. अंकुश त्रिपाठी, अभिषेक कृष्ण दुबे, प्रताप सिंह नागर और शैलेन्द्र शर्मा अटल भी नई प्रदेश प्रवक्ता सूची में शामिल हैं.