अमृतसर. भारत और यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) के बीच लागू हुए व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते के तहत अच्छी खबर सामने आई है, जिसमें अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रेडीमेड कपड़ों की पहली निर्यात खेप रवाना की गई। यह दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को नई गति देने के साथ-साथ पंजाब के निर्यात क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे पंजाब के साथ साथ इससे जुड़े कई राज्यों के व्यापार को फायदा होगा.
जानकारी के अनुसार, समझौते के लागू होने के बाद पहली बार अमृतसर हवाई अड्डे से रेडीमेड परिधानों की खेप सीधे ब्रिटेन भेजी गई। इससे पंजाब के वस्त्र उद्योग और निर्यातकों को नया बाजार मिलने की उम्मीद है। सीईटीए के तहत कई भारतीय उत्पादों पर आयात शुल्क में राहत मिलने से भारतीय उत्पाद ब्रिटेन के बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी होंगे।

इस बारे में निर्यातकों का कहना है कि अमृतसर हवाई अड्डे से सीधे माल भेजे जाने से परिवहन का समय और लागत दोनों कम होगी। इससे पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों के निर्यातकों को भी फायदा होगा, उन्हें अन्य हवाई अड्डों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
- अररिया में मिट्टी का टीला धंसने से बड़ा हादसा, 4 बच्चे दबे, 2 की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
- स्टॉप डैम में मछली पकड़ना पड़ा भारी: पैर फिसलने से डूबा भांजा, बचाने कूदे मामा की भी मौत, परिवार में पसरा मातम
- ड्रोन, 400 जवान और 5 खेतों में छापा: यहां पुलिस का ‘ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक’, 1 करोड़ से ज्यादा की अवैध गांजे की फसल जब्त
- बेशर्मी की हद! बेजुबान गाय के साथ दुष्कर्म का कथित वीडियो वायरल, सड़कों पर उतरे गो रक्षक
- अमित शाह का बड़ा बयान: आतंकियों को जवाब देने के लिए पाकिस्तान में घुसने को तैयार भारत, 2029 से पहले UCC का दावा


