Rajasthan Crime News: राजस्थान के नागौर जिले में टीचर और स्टूडेंट के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली 8 साल की मासूम छात्रा के साथ पिछले 6 महीने से यौन शोषण हो रहा था. इस घटना में सबसे चौकने वाली बात यह है कि बच्ची के साथ यौन शोषण करने वाला कोई और नहीं बल्कि उनके घर आकर डेढ़ साल से ट्यूशन पढ़ाने वाला शिक्षक ही निकला.

नागौर में ट्यूशन टीचर ने दूसरी क्लास की छात्रा (8) का 6 महीने तक यौन शोषण किया. आरोपी टीचर घर में पढ़ाने के दौरान छात्रा के प्राइवेट पार्ट को छूता था. इस दौरान उसने कई बार छात्रा को पेन-पेंसिल भी चुभाई. इस बारे में किसी को बताने पर उसने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी थी.
गुरुवार को चाइल्ड हेल्पलाइन और बाल अधिकार विभाग की टीमें स्कूल पहुंची. टीमों ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी दी और कहा कि अगर आपके साथ कोई घटना हुई है तो हमें खुलकर बताएं.
इस पर पीड़िता छात्रा के बड़े भाई( कक्षा 4 का छात्र) ने हिम्मत जुटाई और टीम के पास पहुंचकर अपनी बहन के साथ हो रही घटना के बारे में बताया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी टीचर जसवंत भाटी (28) को हिरासत में लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पढ़ें ये खबरें
- सिंगरौली में सोने की खदान: चितरंगी को मिलेगी नई पहचान, नए अध्याय की ओर ऊर्जाधानी
- स्ट्रीट डॉग्स, आतंक और मौतः स्ट्रीट डॉग बाइट की शिकार महिला की मौत, एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं लगने के कारण बिगड़ा केस, अस्पताल में तोड़ा दम
- ट्रक की टक्कर ने सड़क पर बिछा दी लाशें : दो ट्रक की भिड़ंत में पिस गया परिवार, शव के उड़े चीथड़े, 4 की मौत
- दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: रजत शर्मा मानहानि मामले में कांग्रेस नेताओं को समन जारी, 16 फरवरी से भारत मंडपम में ‘AI इम्पैक्ट समिट’, दिल्ली के स्कूलों में ‘10 बैगलेस डे’ लागू, PNG कनेक्शन धारकों को भी मिलेगी मुफ्त सिलेंडर की राशि, दिल्ली में तीन मर्डर से दहशत
- छत्तीसगढ़ में फिर लौटेगी ठंड : 3 डिग्री तक गिरेगा रात का पारा, दुर्ग सबसे ज्यादा ठंडा


