जालंधर: शहर में तीन दिन बाजार की सभी दुकानें बंद रहेंगी। ऑल ट्रेड यूनियन दोराहा की ओर से शहर के समस्त व्यापारिक संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सभी ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है। बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारी नेताओं और सदस्यों ने भाग लिए जिसने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी गर्मियों की छुट्टियों के दौरान निकलने वाली सद्भावना यात्रा के मद्देनजर 26, 27 और 28 जून को दोराहा शहर के समस्त बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से बंद रखे जाएंगे।
एकता का प्रतीक आपको बता दें कि हर साल की तरह इस बैठक में बड़ी संख्या में लोग आए थे। बैठक के दौरान व्यापारिक नेताओं ने कहा कि सद्भावना यात्रा केवल एक धार्मिक अथवा सामाजिक कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, एकता और सांझी संस्कृति का प्रतीक है।
इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए शहर के समस्त व्यापारियों द्वारा इन तीन दिनों के बंद को पूर्ण सहयोग देने का निर्णय लिया गया है, ताकि इस यात्रा को सफल बनाने में अपना योगदान दिया जा सके। यूनियन की ओर से सभी दुकानदारों और व्यापारियों से अपील की गई कि वे तीन दिनों के दौरान अपनी दुकानें बंद रखकर सद्भावना यात्रा के प्रति एकता और सामूहिक जिम्मेदारी का परिचय दें।
- आरक्षण पर आपत्तिजनक पोस्ट से मचा बवाल: ‘जनमन’ के संपादकीय सलाहकार अनिल द्विवेदी की छुट्टी
- कहीं सड़कें टूट रहीं है, तो कहीं… अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, भ्रष्टाचार को लेकर कह दी बड़ी बात
- PM मोदी की आपत्तिजनक वॉल पेंटिंग पर विवाद! बीजेपी ने जताया विरोध, पुतवाकर पुलिस को दी सूचना, FIR दर्ज
- ईडी की बड़ी कार्रवाई: रहेजा डेवलपर्स की 782 करोड़ की संपत्तियां कुर्क
- ताज नगरी में गूंजेगी शिव स्तुति: ‘शिव लोक थीम पार्क’ में उज्जैन के ‘महाकाल लोक’ जैसा होगा आध्यात्मिक अनुभव


