Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम ने करवट ली है। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27 फरवरी से 1 मार्च के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, शेष अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

तापमान में बढ़ोतरी, दिन हुए गर्म
राज्य में दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार (26 फरवरी) को जयपुर समेत कई शहरों में तापमान में 1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक इजाफा दर्ज किया गया। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि जालोर में 32.8 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ और सिरोही में 34.3 डिग्री सेल्सियस, डूंगरपुर में 34 डिग्री सेल्सियस और जयपुर में 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
रातें भी होने लगीं गर्म
अलवर, उदयपुर, बारां, डूंगरपुर, सिरोही, करौली, माउंट आबू और पाली को छोड़कर बाकी जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। डूंगरपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
बीकानेर और गंगानगर में येलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते 28 फरवरी को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू और सीकर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
पढ़ें ये खबरें
- SRH vs RR: जंग से पहले ही वैभव ने तोड़ दिया Heinrich Klaasen का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, 18 छक्कों से रचा इतिहास
- अलविदा… आशा भोसलेः 10 साल की उम्र में गाया पहला गाना, 16 वर्ष में घर से भागकर की पहली शादी, 9 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी नाम दर्ज
- बिहार का अगला CM कौन? तेजस्वी यादव का बड़ा बयान आया सामने, बोले- नीतीश के चाहने से…
- “हर हाल में सदन में मौजूद रहें सांसद” महिला आरक्षण पर चर्चा से पहले BJP ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप
- क्या प्लूटो फिर से 9वां ग्रह बनेगा? 10 साल की बच्ची के खत पर जानिए NASA प्रमुख ने क्या दिया जवाब…
