मुकेश सेन, टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खेत में पेड़ पर एक महिला का शव झूलता मिला। वहीं नजदीक कुएं में दो मासूमों के शव तैरते मिले। घटना की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल यह हत्या है आत्महत्या ? जांच पड़ताल के बाद ही खुलासा हो सकेगा। यह पूरा मामला दिगौड़ा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार सुबह लाड़ गंज मोहल्ले में रश्मि कुशवाहा (25) का शव पेड़ पर फांसी पर लटकता मिला, तो वही पास मे कुएं में महिला की छह वर्षीय बेटी पूर्वा कुशवाहा और चार साल के बेटे हार्दिक कुशवाहा का शव तैरते मिला है। प्रथम दृष्टया पुलिस इस पूरे घटनाक्रम को आत्महत्या मानकर चल रही है, जिसमें पहले मां ने अपने दो मासूमों को कुएं में धकेल दिया और फिर उसके बाद खुद उसने पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

ये भी पढ़ें: तार-तार हुए रिश्ते! कलयुगी पिता ने 3 मासूम बेटियों के साथ पार की हैवानियत की हदें, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

वहीं मृतक महिला के परिजनों ने अपनी बेटी व उसके बेटों की हत्या का आरोप महिला के पति राहुल कुशवाहा व ससुर कनछेदी पर लगाया है। आरोप है कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोग परेशान करते थे और उसका पति शराब पीकर उसके साथ अक्सर मारपीट करता था। जिस कारण कुछ दिनों पूर्व मृतका अपने बच्चों के साथ मायके चली गई थी और हाल ही में उसका पति राहुल उसे मायके से यह कहकर अपने साथ वापिस ले गया था कि अब वह उसके साथ मारपीट नहीं करेगा

ससुराल में कुछ ही दिन बीते थे कि अब यह घटना घटित हो गई। गौरतलब है कि पारिवारिक विवाद के चलते पहले भी मृतका ने कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश की थी, लेकिन तब समय पर इलाज मिलने के चलते महिला की जान बच गई थी। आरोप प्रत्यारोप के बीच अब पुलिस आत्महत्या व हत्या सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m