Today’s Top News: दुर्ग। भिलाई में युवा कांग्रेस के चुनाव प्रचार और वोटिंग के दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच विवाद सामने आया है। भिलाई के खुर्सीपार में चुनाव प्रचार के सिलसिले में पहुंचे दो पक्षों के प्रत्याशियों के भाइयों के बीच बहस के बाद धक्का-मुक्की और झूमाझटकी हो गई। घटना के दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। इस विवाद के वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी में निवेश के नाम पर करीब 500 लोगों से लगभग 70 करोड़ रुपये की ठगी की गई। आरोपियों ने कंपनी में पैसा निवेश करने पर 5 प्रतिशत ब्याज (कमीशन) देने और डेढ़ साल में रकम दोगुनी करने का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसाया था। मामले में अंतागढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जांजगीर-चांपा। अकलतरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में नाली और सड़क निर्माण की मांग को लेकर वार्डवासियों ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। समस्या के निराकरण की मांग को लेकर लोगों ने गली में भरे नाली के गंदे पानी के बीच बैठकर नाश्ता किया। इतना ही नहीं, प्रदर्शनकारियों ने इसी गंदे पानी में साबुन लगाकर स्नान भी किया। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी के लिखित आश्वासन के बाद वार्डवासियों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया।

धमतरी। मगरलोड नगर पंचायत के वार्ड नंबर-4 में 26 साल की युवती की मौत का मामला सामने आया है। लता सिन्हा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी। हैरान करने वाली बात यह है कि मौत से पहले लता ने अपने माता-पिता को कमरे में बाहर से बंद कर दिया था। दोनों रातभर उसी कमरे में कैद रहे और उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी कि बेटी ने घर के हॉल में फांसी लगा ली है।

धमतरी। धमतरी जिला में आत्महत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. जिले में सुसाइड एक गंभीर संकट बनता जा रहा है. ताजा मामला तो और भी ज्यादा हैरान करने वाला है, क्योंकि एक ही दिन में तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन युवकों ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –

यूथ कांग्रेस चुनाव प्रचार के दौरान विवाद: प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल…

70 करोड़ की धोखाधड़ी: रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 500 लोगों को दिया झांसा, दो आरोपी गिरफ्तार

अनोखा प्रदर्शन: नाली के गंदे पानी में बैठकर लोगों ने किया नाश्ता और स्नान, लिखित आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त, देखें वीडियो…

माता-पिता को कमरे में बंद कर 26 साल की लता ने लगाई फांसी: रातभर कैद रहे मां-बाप, सुबह रिश्तेदारों ने ताला तोड़ा तो हॉल में लटकी मिली बेटी

प्रदेश का सुसाइड कैपिटल बन रहा धमतरी, एक दिन में आए तीन मामले, 3 सालों में 500 युवाओं ने दी जान…

शिकारी ने जंगली सूअर के लिए बिछाया था करंट लगा तार, चपेट में आने से युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

SP मयंक गुर्जर की अपील पर सुकमा पुलिस की मुहिम से जुड़े ए.आर. रहमान, साइबर ठगी से बचाव का दिया संदेश

खस्ताहाल सड़क के कारण कार्यक्रम में दो घंटे देर से पहुंचे मंत्री, जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश…

अब की बार यहां प्रार्थना सभा को लेकर गरमाया माहौल: हिंदू संगठन ने जताई आपत्ति, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

नशा और रफ्तार का कहर: अनियंत्रित एम्बुलेंस मेडिकल स्टोर के खंभे से भिड़ी, बाल-बाल बचे लोग, नशे में धुत मिला चालक

जस्टिस केआर महापात्रा छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त…

झीरम घाटी फैसला: CM साय का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- भूपेश बघेल के पास सबूत थे तो NIA को देते

CRPF Camp Suicide : सीआरपीएफ कैंप में आरक्षक की पेड़ पर फांसी से लटकी मिली लाश, 15 साल से थे तैनात

झीरम घाटी फैसले पर सियासी वार: कांग्रेस के सवालों पर मंत्री देवांगन का पलटवार, कहा- ‘जेब में सबूत’ थे तो 5 साल सत्ता में रहते हुए चुप क्यों रहे?

SI प्रमोशन मामले में हाईकोर्ट का अहम फैसला, कहा- ज्वाइनिंग डेट नहीं, नियुक्ति का कैलेंडर वर्ष बनेगा आधार

CG News: कैशियर ने अस्पताल से गबन किया 32 लाख रुपये, आरोपी गिरफ्तार

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, हाउसिंग बोर्ड के निर्माणाधीन भवन में मजदूरी कर रहीं 8 लड़कियों का किया रेस्क्यू…

गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबा रायपुर का युवक, पर्यटकों में मचा हड़कंप, रेस्क्यू जारी

जातिगत जनगणना का मौजूदा प्रारूप को कांग्रेस नामंजूर, नाना भाऊ ने कहा- साफ नहीं मोदी सरकार की नीयत…

BJP जिला कार्यसमिति की बैठक: सेवा संकल्प अभियान को लेकर बनी रणनीति, मंत्री कश्यप बोले- यह सिर्फ कार्यक्रम की शुरुआत नहीं, सेवा को संस्कार और राष्ट्रहित को संकल्प बनाने का अवसर

CG News : रेलवे ट्रैक पर बैठा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H