अमृतसर. 4 दिसंबर 2024 को अमृतसर में श्री दरबार साहिब के बाहर सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाने के आरोपी नारायण सिंह खेड़ा को अदालत से जमानत मिल गई है। उनके बेटे और वकील बलजिंदर सिंह ने अमृतसर अदालत के बाहर यह जानकारी दी।
हमले के बाद अमृतसर के ई-डिवीजन थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने करीब 12 दिनों तक नारायण सिंह खेड़ा को रिमांड पर रखा, जिसके बाद उन्हें रोपड़ जेल भेज दिया गया। अब अदालत में उनकी जमानत की अर्जी दायर की गई थी, जिसे जस्टिस सुमित घई ने मंजूर कर लिया।
वकील बलजिंदर सिंह ने बताया कि नरायण सिंह चोड़ा एक वरिष्ठ नागरिक हैं और उनकी उम्र लगभग 70 साल है। वह पिछले चार महीनों से हिरासत में थे, इसी को ध्यान में रखते हुए अदालत ने उन्हें जमानत दी है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही उन्हें रोपड़ जेल से रिहा किया जाएगा।

4 दिसंबर को पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हरमंदिर साहिब के बाहर हमला हुआ था। अकाल तख्त से सजा मिलने के बाद वह सेवा के लिए वहां पहुंचे थे। इस हमले की एक वीडियो भी सामने आई थी, जिसमें हमलावर को गोली चलाते हुए देखा गया था। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने नरायण सिंह को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था।
- रायपुरियंस कृपया ध्यान दें! रेलवे स्टेशन के री-डेवलपमेंट के चलते बदली ट्रैफिक व्यवस्था, एक्सप्रेस-वे से तेलघानी नाका का सीधा रास्ता बंद, केवल पिक-अप और ड्रॉप वाहनों को ही मिलेगी एंट्री
- पटना के होटल में पति ने पत्नी को गैर-मर्द के साथ पकड़ा, रंगे हाथ पकड़े जाने पर हुआ जोरदार हंगामा
- पुराना महापौर बंगला बनेगा ED का दफ्तर, नगर निगम की MIC बैठक में मंजूरी
- रोहतास में रसोई गैस संकट, 8 एजेंसियों में होम डिलीवरी शुरू, पर कतारें अब भी बरकरार
- Flight Ticket Booking Rules : फ्लाइट में मनपसंद की सीट फ्री में चुन सकेंगे यात्री, नहीं लगेंगे चार्ज, पढ़िए DGCA New Guidelines
