Punjab Budget 2025 : पंजाब सरकार कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़े फैसले ले रही है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बजट भाषण में बताया कि जेल विभाग के लिए 11,560 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
सरकार ने की ये बड़ी घोषणा
जेलों में AI कैमरे लगाए जाएंगे।
- 2,200 से अधिक कैदियों को शिक्षा प्रदान की जा रही है।
- जेलों के आधुनिकीकरण और सुधार के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।
पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए 233 करोड़ रुपये
- पुलिस लाइनों के निर्माण और आधुनिकीकरण पर खर्च किया जाएगा।
- डेराबस्सी, खन्ना और पातड़ां में 132 करोड़ रुपये की लागत से न्यायिक परिसरों का निर्माण होगा।
- पुलिस आवास, थानों के नवीनीकरण और सुरक्षा उपकरणों की खरीदारी पर भी ध्यान दिया जाएगा।
जेल प्रबंधन और कैदियों के पुनर्वास के लिए विशेष योजना
- 12 संवेदनशील जेलों में वी-कवच जैमर लगाए जाएंगे।
- 2200 से अधिक कैदियों को शैक्षिक कार्यक्रमों में शामिल किया गया है।
- 513 कैदियों के लिए कौशल विकास पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।
गैंगस्टर और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
- इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम को मजबूत किया जाएगा, जिससे प्रतिक्रिया समय 30 मिनट से घटाकर 8 मिनट किया जाएगा।
- 125 करोड़ रुपये की लागत से ERV (इमरजेंसी रिस्पांस वाहन) खरीदे जाएंगे।
- 153 करोड़ रुपये की लागत से 112 नए कंट्रोल हेडक्वार्टर बनाए जाएंगे।

नशा मुक्ति अभियान पर 150 करोड़ रुपये का खर्च
- सरकार ने ड्रग जनगणना कराने की घोषणा की है।
- 2025-26 में नशा मुक्ति अभियान पर 150 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
- 817 भ्रष्ट अधिकारियों की गिरफ्तारी की गई है।
- डमी कैंडिडेट मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: निलंबित RAS हनुमानाराम की जमानत याचिका खारिज, सरकार ने कहा- ऐसा अधिकारी पद पर रहता तो बेच देता राज्य
- गुरुग्राम लैंड स्कैम: रॉबर्ट वाड्रा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को राउज एवेन्यू कोर्ट का समन, 16 मई को पेश होने का आदेश
- 17 और 19 अप्रैल को चार ट्रेनें रहेंगी रद्द, निपनिया-भाटापारा सेक्शन में चल रहा काम
- प्रेमी की होने वाली थी शादी, न माना लड़का तो GF ने दुल्हन पर कर दिया एसिड अटैक ; आरोपी युवती गिरफ्तार
- 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, गृह विभाग समेत 29 विभागों पर कब्जा, नीतीश अब जाएंगे दिल्ली!
